{"_id":"5b7e25de42c792463b3b5945","slug":"asthi-visarjan-of-atal-ji-in-lucknow-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अटलजी की अस्थियां लेकर लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह, राज्यपाल और सीएम योगी ने दी श्रद्घांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटलजी की अस्थियां लेकर लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह, राज्यपाल और सीएम योगी ने दी श्रद्घांजलि
टीम डिजिटल, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 23 Aug 2018 02:22 PM IST
विज्ञापन
अटल जी का अस्थि कलश लेकर लखनऊ पहुंचे राजनाथ सिंह।
- फोटो : amar ujala
देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां लेकर लखनऊ पहुंच गए हैं। एयरपोर्ट पर ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुष्प अर्पित कर अटल जी को श्रद्घांजलि दी। राजनाथ सिंह के साथ ही अटलजी की बेटी नमिता भी लखनऊ आई हैं। एयरपोर्ट से अस्थि कलश को भाजपा मुख्यालय ले जाया जाएगा। जहां से झूलेलाल पार्क तक अस्थि कलश यात्रा निकाली जाएगी। झूलेलाल पार्क में श्रद्घांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्रनाथ पांडेय ने बताया कि बुधवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में अस्थि कलश प्राप्त किया है। उन्होंने कहा कि वाजपेयी के निधन से न केवल भारतीय जनता पार्टी परिवारए बल्कि समग्र राष्ट्र शोकाकुल है और उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है।
विज्ञापन
प्रदेश प्रवक्ता हीरो वाजपेयी ने बताया कि अस्थियां विसर्जन से पहले गोमती नदी के तट पर स्थित झूलेलाल पार्क में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रखा गया है। सभा में सभी दलों के नेता और पदाधिकारी अटलजी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। उसके बाद अस्थियां गोमती नदी में विर्सजित की जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि 24 अगस्त को सरकार के मंत्री और भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी अस्थि कलश लेकर 16 जगह जाएंगे। प्रदेश की प्रमुख नदियों में भी 24 और 25 नवम्बर को अस्थियां विसर्जित की जाएंगी।
एडीएम प्रोटोकॉल अनिल कुमार ने बताया कि सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और अटलजी की बेटी नमिता भट्टाचार्य भी शामिल होंगी।
Trending Videos
मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री करेंगे अगुवानी
लखनऊ में निकाली गई अटल जी की अस्थि कलश यात्रा।
- फोटो : amar ujala
मीडिया संपर्क प्रमुख तरुणकांत त्रिपाठी ने बताया कि वाजपेयीजी के अस्थि कलश के एयरपोर्ट पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा सहित सरकार के मंत्री और पार्टी के पदाधिकारी उनकी अगुवानी करेंगे। एयरपोर्ट से झूलेलाल पार्क तक अस्थि कलशों पर सामाजिक, व्यापारिक और राजनीतिक संगठनों की ओर से पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी जाएगी।
यह रहेगा मार्ग
अस्थि कलश अमौसी एयरपोर्ट से मुख्यमार्ग कानपुर रोड, पुरानी चुंगी, अवध चौराहा, आलमबाग चौराहा, टेढ़ी पुलिया, मवैया, चारबाग स्टेशन के सामने, बांसमंडी चौराहा, लाल कुआं, महाराणा प्रताप चौराहा, बार्लिगटन चौराहा भाजपा प्रदेश मुख्यालय के सामने से होते हुए निकलेंगे। भाजपा कार्यालय से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल होंगे। नगर निगम नावेल्टी चौराहा, हजरतगंज कोतवाली, सुभाष चौराहा होते हुए झूलेलाल पार्क पहुंचेगा। झूलेलाल पार्क पर सर्वदलीय श्रद्धाजंलि सभा होगा। इसके बाद वाजपेयी जी अस्थियों का विसर्जन गोमती नदी में किया जाएगा।
यह रहेगा मार्ग
अस्थि कलश अमौसी एयरपोर्ट से मुख्यमार्ग कानपुर रोड, पुरानी चुंगी, अवध चौराहा, आलमबाग चौराहा, टेढ़ी पुलिया, मवैया, चारबाग स्टेशन के सामने, बांसमंडी चौराहा, लाल कुआं, महाराणा प्रताप चौराहा, बार्लिगटन चौराहा भाजपा प्रदेश मुख्यालय के सामने से होते हुए निकलेंगे। भाजपा कार्यालय से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल होंगे। नगर निगम नावेल्टी चौराहा, हजरतगंज कोतवाली, सुभाष चौराहा होते हुए झूलेलाल पार्क पहुंचेगा। झूलेलाल पार्क पर सर्वदलीय श्रद्धाजंलि सभा होगा। इसके बाद वाजपेयी जी अस्थियों का विसर्जन गोमती नदी में किया जाएगा।