फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   assocham gives application against freedom 251

Freedom 251 मामले में दर्ज हुई धोखाधड़ी की अर्जी

Fri, 19 Feb 2016 05:09 PM IST
Updated Fri, 19 Feb 2016 05:09 PM IST
विज्ञापन
assocham gives application against freedom 251

सिर्फ 251रुपए में स्मार्टफोन देने का दावा करने वाली कंपनी के खिलाफ एसोचैम ने अपनी अर्जी दी है। इनका दावा है कि कंपनी धोखा कर रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार को फ्रीडम 251 के मामले में एसोचैम ने लखनऊ में हजरतगंज के पुलिस अधीक्षक पूर्व को एक अर्जी दी है। एसोचैम के वाइस चैयरमैन संदीप सक्सेना ने अपनी इस अर्जी में फ्रीडम 251 मोबाइल की बिक्री के नाम पर धोखाधड़ी करने की बात कही हैं।
विज्ञापन


इस अर्जी में लिखा गया है कि जिन फीचर्स को फ्रीडम 251 रुपए में देने की बात की जा रही है, वैसा फोन 3000 रुपए से कम कीमत में नहीं बनाया जा सकता।

ब्लैक लिस्टेड है ये कंपनी, पहले भी मिली है शिकायत

assocham gives application against freedom 251

शिकायत में आगे लिखा है कि ‌फ्रीडम 251 बेचने वाली डाटा विंड कंपनी वही है जो आकाश टैबलेट मामले में सप्लाय न करने के कारण चर्चा में रही थी। ये एक ब्लैक लिस्टेड कंपनी है।

वहीं इस मोबाइल की बुकिंग शुरू होते ही सर्वर खराब हो जाना जनता के साथ खिलवाड़ करने जैसा है। डाटा विंड कंपनी की ओर से फ्रीडम 251 के नाम पर जनता से पैसों की उगाही का प्रयास किया जा रहा है।

एसौचैम ने पुलिस अधीक्षक हजरतगंज से इस मामले की जांच करने की बात भी कही है। इस अर्जी को देने वाले संदीप कंप्यूटर व्यापार मंडल के प्रेसीडेंट भी हैं। वहीं आयकर विभाग भी रिंगिंग बेल कंपनी पर छापेमारी करने पहुंचे।

आयकर विभाग ने रिगिंग बेल पर मारा छापा

assocham gives application against freedom 251

आयकर विभाग के अधिकारी रिंगिंग बेल के आफिस पहुंचकर इस मामले की जांच कर रहे हैं कि प्रोजेक्ट में लगी रकम के लिए पैसा कहां से आया।  

पुलिस अधिकारी भी रिंगिंग बेल के दफ्तर पहुंचे हैं। कंपनी के दस्तावेजो की जांच हो रही है। रिंगिग बेल कंपनी शामली के मध्यम वर्गीय युवक की है।

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि एक मध्यम वर्गीय युवक के पास इतना पैसा कहां से आया।‌ रिंगिंग बेल कंपनी के मालिक मोहित गोयल के पिता की शामली में परचून की दुकान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed