{"_id":"679dd753f066f2a55a0b87b4","slug":"assistant-teacher-shot-himself-in-katra-bazar-in-shravasti-2025-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti: प्राथमिक विद्यालय के सहायक शिक्षक ने खुद को मारी गोली, कनपटी से सटाकर की फायर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti: प्राथमिक विद्यालय के सहायक शिक्षक ने खुद को मारी गोली, कनपटी से सटाकर की फायर, मौत
Sat, 01 Feb 2025 06:16 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 01 Feb 2025 06:16 PM IST
सार
श्रावस्ती जिले के कटरा बाजार थाना क्षेत्र में एक सहायक शिक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक शिक्षक रनदीप सिंह।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
प्राथमिक विद्यालय बेलहाघव में तैनात सहायक शिक्षक ने शनिवार दोपहर कटरा स्थित अपने घर के पीछे कमरे में खुद को गोली मार लिया जिससे शिक्षक की मौत हो गई। पुत्र की सूचना पर पहुंची कटरा पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।
नवीन मार्डन थाना कटरा अंतर्गत कटरा बाजार निवासी रंदीप सिंह कुरील (48) पुत्र राम लखन बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक थे। जिसकी तैनाती इकौना विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय बेल्हा राघव में सहायक शिक्षक के पद पर थी। जबकि उनकी पत्नी नीलम आंगनबाड़ी में है जिनके एक पुत्र करन (18) व पुत्री जया (10) है। शनिवार को रंदीप घर से विद्यालय के लिए निकले थे लेकिन रास्ते से वापस घर चले आए। इसके बाद वह घर के पीछे के कमरे में चले गए। जबकि नीलम अपनी सास विमला देवी व बच्चों के साथ घर के आगे कमरे में थी।
दोपहर 12 बजे अचानक फायर की आवाज सुन सभी कमरे की ओर भागे। जहां परिजनों ने देखा कि रंदीप खून से लथपथ जमीन पर पड़ा है। जबकि पास में ही तमंचा भी पड़ा था। करन की सूचना पर पहुंची कटरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
इस बारे में मृतक की मां ने बताया कि रंदीप विगत एक सप्ताह से काफी परेशान थे लेकिन वह अपनी परेशानी का कारण नहीं बता रहे थे। न तो ठीक से खाना खा रहे थे और न ही किसी से ढंग से बात ही करते थे। इस बारे में थानाध्यक्ष कटरा योगेश कुमार सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन