फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   assistant teacher recruitment district wise vacant seat

सहायक शिक्षक भर्ती: बहराइच में सबसे ज्यादा पद, लखनऊ में सिर्फ 93

Tue, 21 Aug 2018 09:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Aug 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
assistant teacher recruitment district wise vacant seat
teacher

प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक भर्ती में शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अनुपमा जायसवाल के गृह जिले बहराइच में सर्वाधिक 2720 पदों पर भर्ती होगी, जबकि गाजियाबाद में सबसे कम केवल 5 पदों पर सहायक अध्यापक भर्ती कि जाएंगे। 

विज्ञापन


राजधानी लखनऊ में मात्र 93, गोरखपुर में 624 और वाराणसी में 205 पदों पर सहायक अध्यापकों की भर्ती की जाएगी। बेसिक शिक्षा परिषद ने मंगलवार को 41556 सहायक अध्यापक भर्ती के लिए जिलेवार रिक्त पदों की संख्या जारी की।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 68500 सहायक अध्यापक भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा में 41556 अभ्यर्थी ही उत्तीर्ण हुए हैं। परिषद ने 20 मई को सभी 75 जिलों में 41556 सहायक भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। मंगलवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई है, 28 अगस्त तक आवेदन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिषद ने मंगलवार को सभी जिलों में भर्ती के लिए रिक्त पदों की संख्या जारी की है। 31 अगस्त तक डाटा प्रोसेसिंग की जाएगी। 1 से 3 सितम्बर तक जिलों में काउंसलिंग की जाएगी। 5 सितम्बर शिक्षक दिवस पर चयनित अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति का तोहफा दिया जाएगा।

कहां कितने पदों पर होगी भर्ती

मेरठ में 92, बागपत में 45, बुलंदशहर 462, गाजियाबाद में 5, हापुड़ में 55, गौतमबुद्ध नगर में 105, आगरा 448, फिरोजाबाद 392, मैनपुरी 531, अलीगढ़ 508, कासगंज 369, एटा 323, हाथरस 369, मथुरा 378, बरेली 600, बदायूं 805, पीलीभीत 323, शाहजहांपुर 530, इलाहाबाद 415, फतेहपुर 2000, प्रतापगढ़ 415, कौशाम्बी 322, वाराणसी 205, चंदौली 1520, गाजीपुर 184, जौनपुर 925, मिर्जापुर 578, सोनभद्र 1760, भदोही 139, लखनऊ 93, हरदोई 925, सीतापुर 925, रायबरेली 416, उन्नाव 648, लखीमपुर 786, गोरखपुर 624, देवरिया 601 और कुशीनगर में 740 पदों पर सहायक अध्यापक भर्ती की जाएगी।

महाराजगंज 555, बस्ती 648, संतकबीर नगर 301, सिद्धार्थनगर 1840, झांसी 393, ललितपुर 347, जालौन 301, चित्रकूट धाम 1040, बांदा 486, महोबा 162, हमीरपुर 231, फैजाबाद 463, बाराबंकी 694, सुल्तानपुर 324, अमेठी 370, अम्बेडकर नगर 370, गोंडा 648, बलरामपुर 1600, बहराइच 2720, श्रावस्ती 1440, मुरादाबाद 416, संभल 324, रामपुर 555, बिजनौर 648, अमरोहा 416, कानपुर नगर 93, कानपुर देहात 254, इटावा 116, औरेया 324, फर्रुखाबाद 463, कन्नौज 347, आजमगढ़ 463, बलिया 470, मऊ 324, सराहनपुर 370, मुजफ्फर नगर 93 और शामली 116 पदों पर सहायक अध्यापकों की भर्ती की जाएगी।

पहले दिन सरवर की खराबी ने किया परेशान

सहायक अध्यापक भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को सरवर की खराबी से परेशान होना पड़ा। अभ्यर्थियों ने बताया कि सरवर बार बार डाउन होने से रजिस्ट्रेशन और आवेदन करने में काफी परेशानी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed