{"_id":"698e2a0de18314d1f70ca871","slug":"assistant-professor-recruitment-opportunity-in-language-university-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1604042-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: भाषा विश्वविद्यालय में सहायक आचार्य भर्ती का मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: भाषा विश्वविद्यालय में सहायक आचार्य भर्ती का मौका
Fri, 13 Feb 2026 12:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
भाषा विश्वविद्यालय
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में विभिन्न विभागों में सहायक आचार्य (संविदा) पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सभी पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा 10 मार्च को होगी।
कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि जिन विभागों में शिक्षकों की कमी है, वहां संविदा के आधार पर सहायक आचार्यों की नियुक्ति की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के तहत अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं अलग-अलग कक्षों में होंगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सिविल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग की लिखित परीक्षा सुबह 11:30 से 12:30 बजे तक कक्ष संख्या 101 में होगी। वहीं, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की परीक्षा इसी समय कक्ष संख्या 143 में आयोजित की जाएगी। कॉमर्स विषय की परीक्षा दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक कक्ष संख्या 143 में संपन्न होगी।