{"_id":"6952e260ca64c468d6068fd2","slug":"assistant-professor-of-lohia-hospital-accuses-his-wife-and-brother-in-law-of-theft-lucknow-news-c-13-lko1070-1536400-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लोहिया अस्पताल के सहायक आचार्य ने पत्नी व साले पर लगाया चोरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लोहिया अस्पताल के सहायक आचार्य ने पत्नी व साले पर लगाया चोरी का आरोप
Tue, 30 Dec 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। राम मनोहर लोहिया अस्पताल के सहायक आचार्य डॉ. कौस्तुभ गुप्ता ने डॉक्टर पत्नी पर उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पत्नी और साले पर घर से करोड़ों के जेवर चोरी करने का भी आरोप है। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
सुशांत गोल्फ सिटी स्थित कियारा रेजिडेंसी निवासी डॉ. कौस्तुभ के मुताबिक 20 अप्रैल को उनका विवाह झारखंड लोहरदगा निवासी डॉ. स्नेहा प्रिया से हुआ था। विवाह के बाद वह पत्नी के साथ लखनऊ अपने पिता के घर में शिफ्ट हो गए। उनका आरोप है कि जब वह ड्यूटी पर जाते थे तो पत्नी और सास उनके पिता से गाली-गलौज करती थीं। विरोध पर स्नेहा ने उन पर अलग रहने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। ऐसे में वह पत्नी और बेटी के साथ कियारा रेजिडेंसी में रहने लगे। इसके बाद भी पत्नी ने उन्हें प्रताड़ित करना बंद नहीं किया। उसने मां और पिता से मिलने से मना कर दिया। डॉक्टर ने कहा कि मां के बीमार होने पर जब वह उनसे मिलने गए तब भी पत्नी ने विरोध जताया।
डॉक्टर ने बताया कि बीते 16 दिसंबर पत्नी ने भाई शुभम शेखर के साथ फ्लैट में रखे करोड़ों के जेवर चुराए और मायके चली गई। मामले की जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को बयानों के लिए बुलाया गया है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।