फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   assets of kumar vishwas

कहने को आम आदमी, करोड़पति हैं 'आप' के विश्वास

Wed, 16 Apr 2014 08:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 16 Apr 2014 08:41 AM IST
विज्ञापन
assets of kumar vishwas

आम आदमी पार्टी नेता कुमार विश्वास और उनकी पत्नी आभूषणों के शौकीन हैं। कुमार के पास जहां 4 लाख 50 हजार रुपये कीमत के 180 ग्राम स्वर्ण आभूषण हैं वहीं पत्नी प्रो. मंजू शर्मा के पास 17 लाख रुपये कीमत के 695 ग्राम आभूषण।

विज्ञापन


पति पत्नी दोनों करोड़पति हैं। कुमार जहां 2 करोड़ 58 लाख 2 हजार 804 रुपये की चल-अचल संपत्ति के मालिक हैं वहीं उनकी पत्नी प्रो. मंजू शर्मा के पास 1 करोड़ 16 लाख 33 हजार एक रुपये की चल-अचल संपत्ति है।
विज्ञापन


विश्वास की ओर से दाखिल शपथपत्र में 6.73 लाख की देनदारी के साथ ही दो मुकदमों का भी उल्लेख किया गया है।

कुमार की पत्नी भी करोड़पति

assets of kumar vishwas

'आप' नेता कुमार विश्वास ने मंगलवार को अस्थाई कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र के साथ दिए गए शपथपत्र में उन्होंने अपनी कुल चल-अचल संपत्ति 2 करोड़ 58 लाख 2 हजार 804 रुपये बताई है।

उनकी पत्नी प्रो. मंजू शर्मा के पास भी 1 करोड़ 16 लाख 33 हजार एक रुपये की चल-अचल संपत्ति है।

शपथ पत्र में कुमार की बेटी अग्रता व कुहू के नाम भी 7 लाख 65 हजार रुपये की चल-अचल संपत्ति का होना दर्शाया गया है।

शपथपत्र में कुमार ने जहां स्वयं को 6 लाख 73 हजार एक सौ रुपये का कर्जदार बताया है वहीं अपने ऊपर दर्ज दो मुकदमों का भी उल्लेख किया है।

ये रहा पूरा ब्यौरा

assets of kumar vishwas

कुमार विश्वास
नकद-1,75,000
बैंक में जमा-4,43,243-
लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी-43,80,000
दूसरों को अग्रिम-55,29,561

उनकी पत्नी का ब्यौरा
नकद-1,10000
बैंक में जमा-5,56,001
एफडीआर-2,00,000
लाइफ इंश्योरेंस-पॉलिसी-14,60,000
दूसरों को अग्रिम-13,00,000

विज्ञापन

चल अचल सम्पत्ति

assets of kumar vishwas

कुल चल संपत्ति-1,28,52,804-कुल चल संपत्ति-51,26,001

कुल अचल संपत्ति-1,29,50,000  कुल अचल संपत्ति-65,07,000

देनदारी-6,73,100
नोट-कुमार की बेटी अग्रता व कुहू के नाम भी कुल चल-संपत्ति 7,65,000 रुपये की है।

सभी आंकड़े डॉ. कुमार विश्वास की ओर से जिला निर्वाचन अधिकारी को दिए गए हलफनामे के मुताबिक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed