{"_id":"638f42479e63087e3f1abd96","slug":"assembly-speaker-satish-mahana-took-sp-mla-atul-pradhan-out-of-the-house-for-a-quarter-of-an-hour","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : सदन से एफबी लाइव करने पर सपा विधायक अतुल प्रधान को सवा घंटे के लिए बाहर निकाला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : सदन से एफबी लाइव करने पर सपा विधायक अतुल प्रधान को सवा घंटे के लिए बाहर निकाला गया
Wed, 07 Dec 2022 12:43 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 07 Dec 2022 12:43 AM IST
सार
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि जिस भी सदस्य ने सदन की कार्यवाही का फेसबुक लाइव किया है वह स्वयं बता दें, अन्यथा इसका पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सपा के हंगामे के चलते सदन स्थगन के दौरान महाना ने सदन में लगे सीसीटीवी की रिकार्डिंग की जांच कराई तो पता चला कि अतुल प्रधान एफबी लाइव कर रहे थे।
विज्ञापन
सपा विधायक अतुल प्रधान।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सदन की कार्यवाही का फेसबुक लाइव कवरेज करने पर सपा विधायक अतुल प्रधान को करीब 1 घंटे 15 मिनट के लिए सदन से बाहर निकाल दिया। विधानसभा में मंगलवार को सपा विधायक रामपुर में उप चुनाव के दौरान पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाते हुए सदन में हंगामा कर रहे थे। इसी दौरान अतुल प्रधान ने मोबाइल निकालकर उसका फेसबुक लाइव शुरू कर दिया। मार्शल ने विधानसभा अध्यक्ष महाना को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
महाना ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस भी सदस्य ने सदन की कार्यवाही का फेसबुक लाइव किया है वह स्वयं बता दें, अन्यथा इसका पता लगाकर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सपा के हंगामे के चलते सदन स्थगन के दौरान महाना ने सदन में लगे सीसीटीवी की रिकार्डिंग की जांच कराई तो पता चला कि अतुल प्रधान एफबी लाइव कर रहे थे।
विज्ञापन
महाना ने सदन में आकर बताया कि अतुल प्रधान ने एफबी लाइव किया है। उन्होंने प्रधान को पूरे सत्र के दौरान सदन से बाहर चले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सदन की मर्यादा और अनुशासन से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। प्रधान सदन से बाहर चले गए। इसके बाद सपा के मुख्य सचेतक मनोज पांडेय और विधायक लालजी वर्मा ने विधासनभा अध्यक्ष से आग्रह किया कि अतुल प्रधान पहली बार विधायक हैं। उन्हें सदन की कार्यवाही और नियमों की ज्यादा जानकारी नहीं है। लिहाजा उन्हें माफ किया जाए। सपा के आग्रह पर महाना ने प्रधान को दोपहर एक बजे तक सदन से बाहर रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन