फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Assembly Speaker Satish Mahana administered oath to winning candidates In Lucknow

UP News: शपथ के बाद नवनिर्वाचित विधायकों ने दोहराया राष्ट्र सर्वोपरि का संकल्प, विधानसभा में कार्यक्रम आयोजित

Sat, 30 Nov 2024 12:03 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 30 Nov 2024 12:03 AM IST
सार

विधानसभा में शपथ के बाद नवनिर्वाचित विधायकों ने राष्ट्र सर्वोपरि का संकल्प दोहराया। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सभी को शपथ दिलाई। 

विज्ञापन
Assembly Speaker Satish Mahana administered oath to winning candidates In Lucknow
नवनिर्वाचित विधायकों के लिए आयोजित शपथ ग्रहण समारोह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व और प्रभावी रणनीति के चलते उपचुनाव में 9 में से 7 सीटों पर जीतने वाले नवनिर्वाचित विधायकों के लिए शुक्रवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। 

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने विजयी उम्मीदवारों को शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विजयी प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए इसे प्रदेश के विकास और जनता की आस्था की जीत बताया।
विज्ञापन


जिन नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली उनमें कुंदरकी से रामवीर सिंह, फूलपुर से दीपक पटेल, खैर से सुरेंद्र सिंह, गाजियाबाद से संजीव शर्मा, कटेहरी से धर्मराज निषाद, मझवां से सुचिस्मिता मौर्य और मीरापुर से रालोद की मिथलेश पाल शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी उम्मीदवारों ने जनता के विश्वास और समर्थन का धन्यवाद करते हुए अपने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। सभी ने एक स्वर में राष्ट्र प्रथम के संकल्प को दोहराया, साथ ही मोदी-योगी के नेतृत्व के प्रति अपनी निष्ठा जताई।

कार्यों को लेकर अगर जनता के बीच में जाएं

शपथ ग्रहण समारोह के बाद विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नवनिर्वाचित सदस्यों से कहा कि उत्तर प्रदेश विधानसभा का सदस्य होना गौरव की बात है। जनता की सेवा का अवसर आपको मिला है। मुख्यमंत्री जी के कार्यों को लेकर अगर जनता के बीच में जाएं तो हर बार जीत आपको मिलेगी। 

आपके पास ढाई साल का समय है, उसे जनता के बीच ज्यादा से ज्यादा व्यतीत करें। इसके साथ ही आपकी उपस्थिति विधानसभा में भी दिखनी चाहिए। यहां आपकी परफॉर्मेंस ही जनता के बीच आपकी सक्रियता के संदेश के रूप में जाएगी।

यह लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना सहित मंत्री और विधायक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed