फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Assembly Deputy Speaker Election: Provision made for election by secret ballot

विधानसभा उपाध्यक्ष चुनाव : नामांकन आज, गुप्त मतदान से चुनाव का किया गया प्रावधान

Sun, 17 Oct 2021 12:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 17 Oct 2021 12:23 PM IST
सार

नियत तिथि के पूर्व दिन के मध्यान्ह से पहले किसी समय कोई सदस्य निर्वाचन के लिए दूसरे सदस्य का नाम-निर्देशन पत्र प्रमुख सचिव को देगा। जिस पर प्रस्तावक के रूप में उस सदस्य के हस्ताक्षर होंगे।

विज्ञापन
Assembly Deputy Speaker Election: Provision made for election by secret ballot
यूपी विधानसभा

विस्तार

विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हो पाने के आसार कम नजर आ रहे हैं। सपा ने सीतापुर के महमूदाबाद से विधायक नरेंद्र सिंह वर्मा को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। वहीं, भाजपा से इस पद के लिए सपा के बागी नितिन अग्रवाल का नाम चर्चा में है। ऐसे में उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना लगभग तय है। 17वीं विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए नामांकन रविवार को दोपहर 11 से एक बजे के बीच होगा। इस संबंध में विस प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे ने आदेश जारी कर दिया है। चुनाव 18 अक्तूबर को होगा।

विज्ञापन


विधानसभा में उपाध्यक्ष आमतौर पर विपक्ष का रहता है। लेकिन, भाजपा ने नितिन अग्रवाल को उतारने की तैयारी की तो सपा ने भी संख्या बल कम होने के बावजूद नरेंद्र को उम्मीदवार बना दिया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार दोपहर दो बजे पार्टी के सभी विधायकों की बैठक बुलाई है। इसमें विस उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी। 

विज्ञापन


विधानसभा उपाध्यक्ष का चुनाव गुप्त मतदान से किए जाने का प्रावधान है। उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्रक्रिया तथा कार्य संचालन नियमावली के अनुसार, नियत तिथि के पूर्व दिन के मध्यान्ह से पहले किसी समय कोई सदस्य निर्वाचन के लिए दूसरे सदस्य का नाम-निर्देशन पत्र प्रमुख सचिव को देगा, जिस पर प्रस्तावक के रूप में उस सदस्य के हस्ताक्षर होंगे। साथ ही समर्थक के रूप में किसी तीसरे सदस्य के हस्ताक्षर होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


उपाध्यक्ष पद केलिए जिसका नाम प्रस्तावित किया गया होगा, वह सदस्य भी लिखकर देगा कि निर्वाचित होने पर वह उपाध्यक्ष के रूप में कार्य करने के लिए तैयार है। निर्वाचन के पूर्व किसी भी समय कोई भी अभ्यर्थी मौखिक या लिखित रूप से सूचना देकर अपना नाम वापस ले सकेगा। उपाध्यक्ष पद केलिए एक से अधिक सदस्य का नामांकन होने पर प्रत्येक सदस्य पर मतदान शलाका (गुप्त मतदान या बैलट) के माध्यम से किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed