फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ASP accused of rape suspended departmental inquiry ordered

Lucknow: दुष्कर्म के आरोपी एएसपी सस्पेंड, विभागीय जांच के आदेश; जबरन गर्भपात कराने का भी आरोप

Tue, 13 Feb 2024 06:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 13 Feb 2024 06:49 AM IST
सार

छात्रा का आरोप था कि सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी करवाने के नाम पर आरोपी ने उसको होटल में बुलाया। नशीला पदार्थ खिलाकर उसके के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
ASP accused of rape suspended departmental inquiry ordered
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दुष्कर्म के आरोपी एडिशनल एसपी राहुल श्रीवास्तव को सस्पेंड कर दिया गया है। विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। गोमतीनगर थाने में पांच जनवरी की रात यूपी पुलिस के सोशल मीडिया प्रभारी एएसपी राहुल श्रीवास्तव पर एक छात्रा ने दुष्कर्म व गर्भपात कराने की धारा में एफआईआर दर्ज कराई थी। एएसपी की स्थाई तैनाती एटीएस में थी। 

विज्ञापन


छात्रा का आरोप था कि सिविल सर्विसेज परीक्षा की तैयारी करवाने के नाम पर राहुल ने उसको होटल में बुलाया। नशीला पदार्थ खिलाकर उसके के साथ दुष्कर्म किया। अश्लील फोटो क्लिक किए। जिसके जरिये ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। अप्रैल 2023 में जब वह गर्भवती हुई तो जबरन गर्भपात करवा दिया। एफआईआर दर्ज होने के बाद निलंबन की कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने सवाल उठाए थे। अंदेशा जताया था कि राहुल केस की विवेचना प्रभावित कर सकते हैं। शासन ने इसका संज्ञान लेते हुए अब राहुल को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं। उन पर और शिकंजा कसना तय है।
विज्ञापन


लखनऊ, वाराणसी और दिल्ली के छह होटलों में ले गए
पुलिस सूत्रों के मुताबिक पीड़िता ने जो बयान दिए उसमें बताया कि लखनऊ के चार बड़े होटल में लेकर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वाराणसी और दिल्ली में भी एक एक होटल में उसको ले गया। पुलिस संबंधित होटलों में संपर्क कर फुटेज व अन्य डिटेल जुटाने की जद्दोजहद में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विनय खंड स्थित क्लीनिक का नाम आया सामने
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी व उसके साथी विनय खंड स्थित एक क्लीनिक पर ले गए थे। जहां पर उसका गर्भपात कराया गया। एक डायग्नोस्टिक सेंटर भी है। पुलिस क्लीनिक व डायग्नोस्टिक सेंटर से भी साक्ष्य जुटा रही है। मामले में मुख्य आरोपी का साथ में दो पुलिस वालों के अलावा एक दो और लोगों के नाम पीड़िता ने बताए हैं। उनकी भी भूमिका जांची जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed