{"_id":"643683d8323cb236100de6d3","slug":"ashraf-s-van-was-stopped-in-kamlapur-thana-in-sitapur-2023-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमेशपाल हत्याकांड: प्रयागराज जाते समय रास्ते में रोकी गई माफिया अतीक के भाई की वैन, फैली सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमेशपाल हत्याकांड: प्रयागराज जाते समय रास्ते में रोकी गई माफिया अतीक के भाई की वैन, फैली सनसनी
Wed, 12 Apr 2023 03:41 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 12 Apr 2023 03:41 PM IST
सार
माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ को प्रयागराज ले जाया जा रहा है। बुधवार को अचानक सीतापुर के कमलापुर में उसका काफिला रोका गया तो सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
वैन की जांच की गई।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपराधियों की गाड़ी पलटने को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच बुधवार को बरेली से प्रयागराज ले जाए जाते समय माफिया अतीक अहमद के भाई अशरफ का वाहन कमलापुर थाने में रोका गया। यहां पुलिस लाइन के एसआईएमटी ने अशरफ को ले जा रहे वाहन की जांच कर ओके रिपोर्ट दी और फिर काफिला प्रयागराज के लिए रवाना हो गया। वाहन की फिटनेस रिपोर्ट ओके आने पर अशरफ के चेहरे पर भी सुकून के भाव नजर आए।
विज्ञापन
माफिया अतीक अहमद का भाई अशरफ इन दिनों बरेली जेल में बंद है। उमेश पाल हत्याकांड में अतीके के साथ उसकी भी पेशी प्रयागराज के सीजेएम कोर्ट में होनी है। इसी के चलते बुधवार सुबह प्रयागराज पुलिस अशरफ को बरेली से प्रयागराज के लिए लेकर निकली।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सुभासपा ने लखनऊ समेत पांच नगर निगम के मेयर पद के प्रत्याशी घोषित किए, घरेलू बिजली फ्री करने की बात कही
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने लालजी टंडन की प्रतिमा का किया अनावरण, बोले- उनकी यात्रा शून्य से शिखर की है
सीतापुर जनपद में लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर अचानक अशरफ को ले जा रहा काफिला कमलापुर थाने की ओर मुड़ गया। इससे एक बारगी सनसनी फैली, लेकिन यहां पहुंचकर पता चला कि अशरफ को लेकर जा रही प्रिजन वैन की तकनीकी जांच होनी है। जांच के लिए पुलिस लाइन के एसआईएमटी अनिल तिवारी पहले से कमलापुर थाने में मौजूद थे।
उन्होंने प्रिजन वैन की ब्रेक, स्टेयरिंग, टायर, हॉर्न, हूटर, इंडिकेटर और हेडलाइट की जांच की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच में सब कुछ दुरुस्त मिला। इसके बाद वैन को प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया गया।