{"_id":"6a7215cee93263395000a437","slug":"ashok-bajpai-will-receive-the-dr-rahi-masoom-raza-literature-award-lucknow-news-c-13-1-lko1104-1860953-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अशोक बाजपेयी को मिलेगा डॉ. राही मासूम रजा साहित्य सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अशोक बाजपेयी को मिलेगा डॉ. राही मासूम रजा साहित्य सम्मान
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। वरिष्ठ कवि, आलोचक और सांस्कृतिक चिंतक अशोक बाजपेयी को वर्ष 2026 का डॉ. राही मासूम रजा साहित्य सम्मान दिया जाएगा।
सम्मान समारोह 1 सितंबर को राही मासूम रजा की जयंती पर ऑल इंडिया कैफी आजमी एकेडमी, लखनऊ में शाम चार बजे आयोजित होगा।
यह जानकारी एकेडमी के महामंत्री हफीज किदवई ने दी। उन्होंने बताया कि वंदना मिश्रा की अध्यक्षता वाली चयन जूरी ने सर्वसम्मति से उनके नाम का चयन किया।
इस वर्ष राही मासूम रजा का जन्मशती वर्ष भी है। एकेडमी पूरे वर्ष उनके साहित्य, साझी संस्कृति, लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवीय सरोकारों पर व्याख्यान, संगोष्ठियां, साहित्यिक संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगी। समारोह में देशभर के साहित्यकार, शिक्षाविद और कलाकार शामिल होंगे।