फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ashish pandey crime history told by lucknow police

ढाई करोड़ की मर्सिडीज से घूमता है आशीष, गुंडागर्दी का है पुराना रिकार्ड

Wed, 17 Oct 2018 12:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 17 Oct 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
ashish pandey crime history told by lucknow police
आशीष पांडेय

आशीष पांडेय का नाम दबंगई और गुंडागर्दी में पहली बार नहीं आया है। इससे पहले भी उसने परिवार के राजनीतिक रसूख व धन-बल का खुलकर दुरुपयोग किया। वह ढाई करोड़ रुपये कीमत वाली मर्सिडीज कार से चलता है। 

विज्ञापन


पुलिस सूत्र बताते हैं कि 13 जुलाई 2016 की रात करीब दो बजे उसने दोस्तों के साथ मस्ती करते हुए मर्सिडीज कार को 150 किलोमीटर से ज्यादा रफ्तार से दौड़ाया था। होटल रेनेसां के सामने उसकी लग्जरी कार ने एक डीसीएम को जबरदस्त टक्कर मार दी थी जिसमें तीन लोग बुरी तरह से घायल हुए थे।
विज्ञापन


इस हादसे में आशीष को भी काफी चोटें आई थीं। हालांकि, अपने रसूख से उसने यह मामला रफा-दफा करा दिया था। गोमतीनगर इलाके में अक्सर वह रात को अपनी लग्जरी कार से घूमता नजर आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशीष के पिता व अंबेडकरनगर के अकबरपुर स्थित मोहसिनपुर मंसूरपुर निवासी राकेश पांडेय के खिलाफ भी हत्या, अपहरण, हत्या के प्रयास समेत कई धाराओं के तीन अपराधिक मामले दर्ज हैं। आठवीं तक पढ़े राकेश पांडेय 2002-07 तक विधायक थे। इसके बाद 2009 में वह बसपा से सांसद बने। 

भाई की भी दबंग छवि

छोटे भाई पवन पांडेय ने भी लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ से राजनीति की जमीन तैयार की और तेजी से आगे बढ़ा। पवन पांडेय की छवि दबंग नेता की थी। उसने आजमगढ़ से शिवसेना के टिकट पर विधायक की सीट हासिल कर खुद को बाहुबली नेता के रूप में स्थापित किया। दोनों भाइयों ने प्रदेश की राजनीति में गहरी जडे़ जमा लीं।

खनन पट्टे, रियल एस्टेट से की खूब कमाई
खनन के पट्टे और रियल एस्टेट में हाथ डालकर करोड़ों रुपये कमाए। अंबेडकरनगर में ही एक तीन सितारा होटल भी बनवाया। इस परिवार ने शराब के धंधे में भी हाथ डाला। अकबरपुर वाइन, सुल्तानपुर वाइन, बीकापुर वाइन के नाम से कारोबार शुरू किया।

लखनऊ से अंबेडकरनगर तक है दबदबा

परिवार की दबंग राजनीतिक पृष्ठभूमि और करोड़ों की कमाई के चलते आशीष का स्वभाव भी अक्खड़ हो गया। वह खुलेआम गुंडागर्दी करने लगा। इस बीच आशीष के छोटे भाई रितेश भी अंबेडकरनगर से राजनीति के मैदान में उतरे और विधायक बन गए। फिलहाल आशीष पांडेय का परिवार धन-बल से काफी मजबूत माना जाता है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि लखनऊ से लेकर अंबेडकरनगर तक इस परिवार के खिलाफ बोलने वाला कोई नहीं है। यही वजह है कि आशीष बिगड़ैल हो चुका है। वह खुलेआम किसी से भी गाली-गलौज या मारपीट करने से नही हिचकता।

वीडियो कब का, पुलिस को जानकारी नहीं

आशीष का वायरल हुआ वीडियो कब का है, इस बारे में पुलिस ने जानकारी से इनकार किया है। एसएसपी ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने उनसे संपर्क कर आशीष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और उसके लखनऊ में रहने की जानकारी दी थी। पुलिस टीम ने मंगलवार दोपहर ढाई बजे तक लखनऊ में आकर उसके ठिकानों पर छापा मारने की बात कही थी। एसएसपी ने एहतियातन आशीष के दोनों आवास के आसपास पुलिस फोर्स तैनात कर दी थी। दिल्ली पुलिस को सहयोग के लिए एक टीम भी मुहैया करा दी। हालांकि, देर रात तक आशीष का कुछ पता नहीं चल सका था। उसके बस्ती में अपने एक परिचित अथवा दिल्ली में किसी दोस्त के घर पर होने की खबरें आ रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed