{"_id":"67a9baef885de721650fbdb8","slug":"asha-workers-protest-with-the-demand-of-increasing-the-salary-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: विधानसभा कूच कर रहीं आशा वर्करों को पुलिस ने रोका, नोकझोंक के बाद उप मुख्यमंत्री से मिलने भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: विधानसभा कूच कर रहीं आशा वर्करों को पुलिस ने रोका, नोकझोंक के बाद उप मुख्यमंत्री से मिलने भेजा
Mon, 10 Feb 2025 02:13 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 10 Feb 2025 02:13 PM IST
सार
बकाया मानदेय का भुगतान और मानदेय बढ़ाने की मांग के लिये चारबाग में एकत्र हुई आशा वर्करों ने विधानसभा की ओर कूच किया। प्रतिनिधिमंडल को उप मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं आशा वर्कर्स।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बकाया मानदेय का भुगतान और मानदेय बढ़ाने की मांग के लिए विधानसभा कूच कर रहीं आशा वर्करों को पुलिस ने आरक्षण केन्द्र के पास रोक लिया। कुछ देर चली नोकझोंक के बाद प्रशासन ने आशा वर्करों के प्रतिनिधिमंडल को उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाकात के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश आशा वर्कर यूनियन के बैनर तले प्रदेश भर की आशा वर्कर चारबाग स्टेशन के बाहर एकत्र हुए थी। यहां काफी देर तक नारेबाजी करने के बाद आशा कर्मचारियों ने विधानभवन का घेराव करने के लिये कूच कर दिया। पहले से मौजूद पुलिस ने उन्हें आरक्षण केंद्र के पास रोक लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने मांगों के संबंध में 11 लोगों के प्रतिनिधिमंडल को डिप्टी सीएम बृजेश पाठक से मुलाकात के लिए भेजा। यूनियन की जिला सचिव मीरा प्रजापति ने कहा कि फरवरी 2024 को शासन से वार्ता में 2019 दिसंबर से 2021 तक आशा संगिनी को 750 रुपए कोविड के योगदान में प्रोत्साहन के रूप में देने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
इसके अलावा 1000 प्रतिमा 24 महीने के भुगतान का भी वादा किया गया था जिसे पूरा नहीं किया गया। खरगापुर से आई सीमा देवी ने बताया कि विगत 6 सालों से आशा के रूप में सेवाएं दे रही हैं। आशा वर्कर की स्थिति बेहद खराब है। बच्चों की टीकाकरण से लेकर गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी तक हर एक काम हम लोग कर रहे हैं मगर कोई निर्धारित वेतन नहीं मिल रहा है।