फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Asha Bahu, who was returning home with her son-in-law, was crushed by a truck.

Lucknow News: दामाद के साथ घर लौट रहीं आशा बहू को ट्रक ने रौंदा

Sun, 08 Dec 2024 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 08 Dec 2024 02:16 AM IST
विज्ञापन
Asha Bahu, who was returning home with her son-in-law, was crushed by a truck.
मृतक रामकुमारी की फाइल फोटो
इकौना (श्रावस्ती)। मोहनीपुर के इटौंझा में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर शुक्रवार देर रात दामाद के साथ वापस अपने घर नत्था पुरवा लौट रही आशा बहू को मोहनीपुर तिराहे पर ट्रक ने रौंद दिया। बौद्ध परिपथ पर हुए इस हादसे में महिला की घटनास्थल पर मौत हो गई। पति की तहरीर पर इकौना पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम इकौना देहात के मजरा नत्था पुरवा निवासी राम अक्षयवर चौहान की पत्नी राम कुमारी (40) आशा कार्यकर्ता हैं। शुक्रवार को वह क्षेत्र के ही मोहनीपुर के मजरा इटौंझा निवासी हुकुम लाल चौहान के घर मुंडन संस्कार में गईं थीं। राम कुमारी अपने दामाद पंकज कुमार के साथ गई थी। जहां से दोनों देर रात पैदल वापस पैदल घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही दोनों निर्माणाधीन आरके मिश्रा हाॅस्पिटल के निकट पहुंचे तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक एचआर 55 एडी 1798 ने रामकुमारी को टक्कर मार दी। इससे वह मार्ग पर दूर जा गिरीं। उन्हें रौंदते हुए ट्रक आगे बढ़ गया। घटना में राम कुमारी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक मौके पर वाहन छोड़ कर फरार हो गया। मामले में रामअक्ष्यवर की तहरीर पर इकौना पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed