फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Asaram rape case witness vanished.

आसाराम रेपकांड का इकलौता गवाह भी गायब

Wed, 23 Dec 2015 01:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 23 Dec 2015 01:04 PM IST
विज्ञापन
Asaram rape case witness vanished.

आसाराम रेपकांड का इकलौता बचा गवाह राहुल के. सचान भी महीने भर से गायब है। गनर ने सोमवार को ठाकुरगंज थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। इससे हड़कंप मच गया। एसएसपी ने एएसपी सिटी (पश्चिम) अजय कुमार मिश्रा को मामले की जांच सौंपी है।

विज्ञापन


एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि आसाराम रेपकांड का गवाह राहुल के. सचान करीब एक साल से ठाकुरगंज के वंशी विहार में आरिफ के मकान में किराए पर रहता था।
विज्ञापन


पुलिस लाइन के कांस्टेबल विजय बहादुर व अमित कुमार उसकी सुरक्षा में तैनात थे। विजय बहादुर ने सोमवार को ठाकुरगंज थाने पहुंचकर राहुल के महीना भर से लापता होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ समर बहादुर यादव ने दूसरे गनर अमित कुमार से तहकीकात की। पता चला कि राहुल 25 नवंबर को गनर अमित के साथ कैसरबाग बस अड्डे तक गया था।

किसी की कॉल आई और फिर हुआ ...गायब

Asaram rape case witness vanished.

वहां किसी की कॉल आने पर उसने अमित को इंतजार करने के निर्देश दिए और खुद कहीं चला गया। काफी देर तक न लौटने पर अमित ने कॉल की। राहुल का नंबर बंद मिलने पर पुलिस लाइन लौट गया।

अगले दिन राहुल के घर पहुंचा। मकान मालिक ने उसके न लौटने की सूचना दी। इसी तरह छुट्टी से लौटा विजय बहादुर भी राहुल को तलाश करता रहा।

महीना गुजरते देख दोनों पुलिसकर्मियों ने रिजर्व इंस्पेक्टर को राहुल के लापता होने की जानकारी देने के साथ अपनी ड्यूटी बदलने को कहा।

मामले की गंभीरता देखते हुए आरआई ने विजय बहादुर को रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया। एसएसपी ने बताया कि आसाराम रेपकांड का गवाह होने के चलते राहुल न सिर्फ अपनी सुरक्षा का ध्यान रखता था बल्कि गोपनीयता बनाए रखता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed