फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Asaduddin Owaisi said that Yogi Adityanath will not be allowed to become CM in 2022

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 2022 में योगी आदित्यनाथ को नही बनने देंगे मुख्यमंत्री, सीएम ने दिया जवाब

Sun, 04 Jul 2021 07:01 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 04 Jul 2021 07:01 AM IST
सार

वक्फ मंत्री मोहसिन रज़ा ने असदुद्दीन ओवैसी पर हमला करते हुए कहा कि ओवैसी के चेहरे पर योगी की धमक साफ नजर आ रही है।

विज्ञापन
Asaduddin Owaisi said that Yogi Adityanath will not be allowed to become CM in 2022
असदुद्दीन ओवैसी और योगी आदित्यनाथ

विस्तार

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 2022 में योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री नही बनने देंगे। शुक्रवार को उनकी पार्टी के ट्विटर हैंडल से जारी एक वीडियो में ओवैसी ने कहा कि यदि हमारे इरादे मजबूत हुए तो उतर प्रदेश में भाजपा की सरकार नही बनने देंगे। 

विज्ञापन


इस पर वक्फ मंत्री मोहसिन रजा ने कहा कि ओवैसी के चेहरे पर योगी की धमक साफ नजर आ रही है। मोहसिन रजा ने कहा कि ओवैसी के पूर्वजों ने ही कांग्रेस पर दबाव बनाकर देश का विभाजन कराया था ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज देश में अखंड भारत की सरकार है, जो देश को बांटने की बात करेगा उसे  हमारी एजेंसियां खंड खंड करने का काम करेंगी।  उन्होंने कहा कि आज उतर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार है और आगे भी योगी सरकार ही बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


योगी ने दिया जवाब
ओवैसी की चुनौती के मद्देनदर योगी ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी हमारे देश के एक बड़े नेता हैं। अगर उन्होंने बीजेपी को 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए) चुनौती दी है तो बीजेपी के कार्यकर्ता ने उनकी चुनौती स्वीकार करते हैं लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि भाजपा उत्तर प्रदेश में अलगी बार भी सरकार बनाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed