{"_id":"640dbd791310f998ce06bf35","slug":"asad-may-be-ran-away-to-bahraich-stf-is-active-on-border-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umesh Pal Murder: बहराइच के रास्ते नेपाल तो नहीं भाग गया असद, अतीक के करीबियों पर एसटीएफ की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umesh Pal Murder: बहराइच के रास्ते नेपाल तो नहीं भाग गया असद, अतीक के करीबियों पर एसटीएफ की नजर
Sun, 12 Mar 2023 05:24 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 12 Mar 2023 05:24 PM IST
सार
उमेश पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी अतीक अहमद के बेटे असद के नेपाल भागने के कयास लगाए जा रहे हैं। अतीक के करीबियों पर एसटीएफ की नजर है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी अतीक अहमद के बेटे असद व एक अन्य शूटर के नेपाल जाने का इनपुट एसटीएफ व स्थानीय पुलिस को मिला है। यह भी बताया जा रहा है कि असद व एक अन्य शूटर शहर के एक होटल में भी ठहरे थे। उसको भगाने में यहां के कुछ लोगों ने मदद की है।
विज्ञापन
सूत्र बताते है कि शहर में एक मॉल बना है जिसमें अतीक का पैसा लगा है और उसे उसका एक करीबी संचालित कर रहा है। पुलिस अब इन सभी बिंदुओं को लेकर यहां पर अतीक के नेटवर्क को खंगालने में जुटी है।
विज्ञापन
कई दिनों से शहर से लेकर नेपाल बॉर्डर व आस पास के इलाकों में एसटीएफ व एटीएस की टीमें लगातार सक्रिय है। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि असद के नेपाल भागने की कोई सूचना नहीं है, हालांकि सीमा पर मुस्तैदी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन