{"_id":"6fb2b16b830d06453e1c9894f064880b","slug":"arunima-sinha-is-brand-ambessdor-of-1090","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणिमा सिन्हा बनेंगी 1090 की ब्रांड अंबेसडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरुणिमा सिन्हा बनेंगी 1090 की ब्रांड अंबेसडर
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Sat, 16 Nov 2013 02:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली विश्व की पहली नि:शक्त महिला अरुणिमा सिन्हा को वीमेन पॉवर लाइन 1090 की ब्रांड अंबेसडर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
डीआईजी नवनीत सिकेरा ने कहा कि इस बारे में अरुणिमा से बात की जाएगी। उधर, शुक्रवार को अरुणिमा ने 1090 का पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया।
उन्होंने 1090 के गोमतीनगर स्थित ऑफिस पहुंचकर केक काटा और अपने अनुभव शेयर किए।
वीमेन पॉवर लाइन पहुंचकर अरुणिमा अभिभूत हो गईं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर काम करने के लिए उन्होंने आईपीएस अफसर शचि घिल्डियाल सहित वहां के स्टाफ को बधाई दी।
पढ़ें- मोदी को भाया अखिलेश का 1090 मॉडल
अरुणिमा ने कहा कि आज 1090 की वजह से ही लड़कियों में जुल्म, प्रताड़ना और छेड़छाड़ जैसी रोज की समस्याओं से जूझने का हौसला आया है। वह अपने साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ बोलने लगी हैं।
विज्ञापन
अरुणिमा ने कहा कि वीमेन पॉवर लाइन 1090 समाज में बदलाव का एक क्रांतिकारी कदम है। आज हर लड़की की जुबां पर यह नंबर चढ़ चुका है। उन्होंने लखनऊ के साथ ही अन्य शहरों में इसे लागू करने की बात कही।
विज्ञापन
पढ़ें- महिलाओं का नया उजाला, नई ब्रांड एंबेसडर
एवरेस्ट विजेता ने 1090 के बेहतर भविष्य की कामना करते हुए केक काटकर वीमेन पॉवर लाइन का पहला बर्थडे मनाया। डीआईजी ने कहा कि वीमेन पॉवर लाइन के लिए अरुणिमा सिन्हा से बेहतर कोई ब्रांड अंबेसडर नहीं हो सकता।
उन्होंने जिन झंझावतों से जूझकर पूरे विश्व में अपना और अपने देश का नाम रोशन किया है, यह अन्य लड़कियों के लिए अनुकरणीय है।
डीआईजी ने कहा कि अरुणिमा को वीमेन पॉवर लाइन 1090 का ब्रांड अंबेसडर बनाने के लिए उनसे बातचीत की जाएगी।
लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...