फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Arunima Sinha climbed at world fifth highest peak.

अरुणिमा ने पांचवीं चोटी पर फहराया तिरंगा

Sat, 02 Jan 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर/लखनऊ।
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबेडकरनगर/लखनऊ। Updated Sat, 02 Jan 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
Arunima Sinha climbed at world fifth highest peak.

माउंट एवरेस्ट विजेता पद्मश्री से सम्मानित अरुणिमा सिन्हा ने एक और मील का पत्थर स्थापित करते हुए विश्व की पांचवीं सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहरा दिया है। उन्होंने बीती 25 दिसंबर को दक्षिण अमेरिका (अर्जेन्टीना) की 6962 मीटर ऊंची चोटी अंकाकागुआ पर फतह हासिल की।

विज्ञापन


निशक्त पर्वतारोही के रूप में पांचवीं चोटी पर सफलतापूर्वक चढ़ाई करने के बाद अरुणिमा की नजरें इंडोनेशिया की पंकाक जाया की ओर हैं, जहां वे जून-जुलाई माह से चढ़ाई शुरू करेंगी।
विज्ञापन


बताते चलें कि बीते 27 नवंबर को उन्नाव स्थित शहीद चंद्रशेखर आजाद विकलांग खेल अकादमी के शिलान्यास के मौके पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और उद्योगपति रतन टाटा ने संयुक्त रूप से अरुणिमा की पांचवें पर्वतारोहण के लिए फ्लैग ऑफ किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 दिसंबर शाम को फहराया तिरंगा

Arunima Sinha climbed at world fifth highest peak.

दक्षिण अफ्रीका की इस चोटी के लिए अरुणिमा, ओमप्रकाश और गाइड मारिआनो के तीन सदस्यीय दल ने 12 दिसंबर को सुबह साढ़े चार बजे (भारतीय समयानुसार दिन के ग्यारह बजे) अभियान शुरू किया और 25 दिसंबर शाम साढ़े चार बजे (भारतीय समयानुसार रात ग्यारह बजे) तिरंगा फहरा दिया।

इस उपलब्धि के बाद अरुणिमा ने कहा, ‘माउंट एवरेस्ट के बाद इस सबसे ऊंची चोटी को फतह करने के लिए हमने काफी तैयारी की थी। कड़े अभ्यास के चलते हम तीनों तेज हवाओं से लड़ते हुए पीक पर पहुंचे। वहां तिरंगा फरहाने के बाद सभी का जोश दोगुना हो गया। लौटते काफी दिक्कतों को झेलते हुए हम आखिरकार वापस आ गए। मैं अपनी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रही हूं। इस सफलता के लिए सभी का आभार जताती हूं। अब कुछ एक माह आराम करने के बाद इंडोनेशिया की पंकाक जाया का रुख करूंगी, ताकि विश्व के सभी महाद्वीपों की चढ़ाई के सपने को पूरा कर सकूं। उम्मीद है कि 2017 के अंत तक मैं यह मुकाम हासिल कर लूंगी।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed