फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   arun jaitley in up investors summit 2018.

दक्ष युवाओं को रोजगार के लिए बने 10 साल की नीति : वित्त मंत्री अरुण जेटली

Fri, 23 Feb 2018 01:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 23 Feb 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
arun jaitley in up investors summit 2018.
केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली - फोटो : amar ujala

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि प्रदेश सरकार को तकनीकी रूप से दक्ष युवाओं को रोजगार देने के लिए 10 साल की नीति तैयार करनी चाहिए। रक्षा उद्योगों के लिए दक्ष युवाओं की जरूरत होगी। डिफेंस कॉरिडोर के निकट आईआईटी कानपुर जैसी तकनीकी संस्थाएं बनानी होंगी।

विज्ञापन


यूपी इन्वेस्टर्स समिट के समापन समारोह में जेटली ने कहा कि आज के युग में निवेशकों के पास भारत के राज्यों ही नहीं, विदेशों तक में निवेश का विकल्प खुला है। जब तक कोई प्रदेश आकर्षण का केंद्र नहीं बनेगा, तब तक लोग निवेश से हिचकेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि निवेश से आर्थिक गतिविधियां बढ़ती हैं और लोगों की आय बढ़ती है। आमदनी बढ़ने से शासन का राजस्व बढ़ता है और सरकार बुनियादी ढांचे के विकास पर खर्च करती है। बुनियादी ढांचा विकसित होने पर और निवेश आता है। यह चक्र चलता रहता है। उन्होंने सफल इन्वेस्टर्स समिट के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ को बधाई दी। कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश तेजी से विकास के पथ पर बढ़ा है। पिछले 11 महीने में कानून -व्यवस्था की स्थिति मजबूत हुई है। प्रदेश में आर्थिक स्थिरता का युग आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनीतिज्ञों की शब्दावली बदली
जेटली ने कहा, सरकारें बदलती हैं, मुख्यमंत्री, मंत्री बदलते हैं लेकिन प्रांत की स्थिति में परिवर्तन नहीं होता। नेतृत्व की पहचान इससे होती है कि वह प्रदेश को किस दिशा में छोड़कर गया है। योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नया इतिहास लिखने का प्रयास हो रहा है। प्रदेश में चर्चा का विषय बदला है। राजनीतिज्ञों की शब्दावली बदली है। दुर्भाग्य है कि यूपी में जाति-धर्म के जोड़तोड़ से काम चलता रहा। पहली बार विकास की सोच पैदा हुई है। सीएम योगी में कड़े निर्णय लेने की क्षमता है। जब नेतृत्व में व्यवस्था को भ्रष्टाचार से मुक्त रखने की क्षमता होती है तो निवेश बढ़ता है और विकास को गति मिलती है। यह समिट प्रदेश का एजेंडा बदलने का बहुत बड़ा प्रयास है।

परिवहन व्यवस्था को आधुनिक, रोजगारपरक बनाएं

arun jaitley in up investors summit 2018.

केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि यूपी में रेलवे का बहुत बड़ा नेटवर्क है। केंद्र सरकार रेल के आधुनिकीकरण पर आगे बढ़ रही है। केवल रेल का आधुनिकीकरण ही प्रदेश के नक्शे को बदल सकता है। इसके साथ ही स्टेट ट्रांसपोर्ट में रिफॉर्म होने चाहिए। राज्य को अपनी परिवहन व्यवस्था को भी आधुनिक और रोजगारपरक बनाना होगा। प्रदेश में बड़ी संख्या में हाईवे हैं, एयरपोर्ट का जाल बिछा है।

विकास का इंजन है शहरी ढांचा
अरुण जेटली ने कहा कि शहरी ढांचा विकास का इंजन होता है। प्रदेश में अगर नोएडा जैसे चार-पांच शहर विकसित कर लिए जाएं तो यूपी के विकास को नई गति मिलेगी। चार-पांच साल में नोएडा, गाजियाबाद जैसे 20 शहर विकसित किए जा सकते हैं।
 
क्लस्टर की अगली कड़ी है ओडीओपी
जेटली ने मुख्यमंत्री की एक जिला-एक उत्पाद योजना की प्रशंसा करते हुए कहा कि दुनिया में क्लस्टर पर काफी अध्ययन हुआ है। यह उसकी ही अगली पड़ी है। उन्होंने प्रदेश में धार्मिक पर्यटन की भी संभावना जताई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed