लखनऊ। कुर्मांचल नगर स्थित उत्तराखंड महापरिषद भवन के मोहन सिंह बिष्ट सभागार में भारत के पारंपरिक लोक नृत्य उत्सव का आयोजन हुआ। नृत्य डांस अकदमी की संस्थापिका रीना श्रीवास्तव के निर्देशन और संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से हुए इस आयोजन में कलाकारों ने राजस्थान, हरियाणवी, बंगाली, कश्मीरी लोक नृत्यों की मनमोहक छटा बिखेरी। संगीत शिक्षिका प्रीती यादव, दीप्ति सिंह कुशवाहा, उन्नति सिंह कुशवाहा, इरा पांडेय, अविका गौर, स्तुति सिंह, मयूरी सिंह, गौरी चौरसिया, मान्या अग्रवाल, लामिका राजे सेठ आदि ने खूबसूरत प्रस्तुतियां पेश कीं। मुख्य अतिथि ललिता गणेश और विशिष्ट अतिथि गिन्कला सुधीर कुमार ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर तन्वी सोनल, वैष्णवी दुबे, श्रेया सिंह, मानवी सिंह आदि मौजूद रहे।

उत्तराखंड महापरिषद भवन में नृत्य प्रस्तुति देते कलाकार

उत्तराखंड महापरिषद भवन में नृत्य प्रस्तुति देते कलाकार

उत्तराखंड महापरिषद भवन में नृत्य प्रस्तुति देते कलाकार