{"_id":"67a3a64b4cb0a1e6810b0127","slug":"artists-of-uttar-pradesh-reached-golden-jubilee-celebration-of-ullas-utsav-at-sangeet-natak-academy-2025-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: संगीत नाटक अकादमी में उल्लास उत्सव के स्वर्ण जयंती समारोह में पहुंचे प्रदेश के कलाकार, विजेता हुए पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: संगीत नाटक अकादमी में उल्लास उत्सव के स्वर्ण जयंती समारोह में पहुंचे प्रदेश के कलाकार, विजेता हुए पुरस्कृत
Wed, 05 Feb 2025 11:26 PM IST
Vikas Kumar
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:26 PM IST
सार
संत गाडगे प्रेक्षागृह में आयोजित उल्लास उत्सव के स्वर्ण जयंती समारोह में बाल, किशोर व युवा वर्ग में अलग-अलग विधाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर प्रदेश भर के 75 विजेताओं को पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी में प्रादेशिक संगीत प्रतियोगिता के विजेता कलाकारों को बुधवार को पुरस्कृत किया गया। संत गाडगे प्रेक्षागृह में आयोजित उल्लास उत्सव के स्वर्ण जयंती समारोह में बाल, किशोर व युवा वर्ग में अलग-अलग विधाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर प्रदेश भर के 75 विजेताओं को पुरस्कार मिला। 20 केंद्र संयोजकों को भी अंगवस्त्र
विज्ञापन
व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को पुरस्कार बांटने थे, मगर अपरिहार्य कारणों से वे समारोह में नहीं पहुंच सके। हालांकि उन्होंने अपना संदेश भेजवाया, जिसमें उन्होंने कहा कि उल्लास उत्सव प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, शास्त्रीय एवं पारंपरिक कलाओं में युवाओं को प्रोत्साहित करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि ललित कला अकादमी के क्षेत्रीय सचिव देवेंद्र कुमार त्रिपाठी, उप्र संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष प्रो. जयंत खोत, उपाध्यक्ष विभा सिंह, निदेशक डॉ. शोभित कुमार नाहर ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
प्रतियोगिता का पहला चरण 14 अक्तूबर से 16 नवंबर 2024 तक आयोजित किया गया था, जिसमें 8 से 25 वर्ष की आयु के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। पहली बार, हल्के संगीत (लाइट म्यूजिक) की प्रतियोगिताओं को भी शामिल किया गया। इसमें सुगम संगीत, भजन और गजल भी शामिल किए गए। क्षेत्रीय स्तर पर लगभग एक हजार प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया था। इनमें से 154 शीर्ष प्रतिभागियों का चयन प्रांतीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया, जो 14 से 20 दिसंबर 2024 तक लखनऊ के संत गाडगे प्रेक्षागृह में आयोजित हुई थी।
बाल वर्ग प्रतियोगिताओं के विजेता
प्रथम स्थान : मुहम्मद बिलाल, बांदा- सारंगी। शिवांश सिंह, वाराणसी- सितार। मयंक कुमार, विंध्याचल- बांसुरी। नक्ष वरुण, आगरा- तबला। देवप्रकाश दुबे, अयोध्या- पखावज। समिष्ठ अग्रवाल, कानपुर- ध्रुपद धमार गायन। स्वस्ति टंडन, प्रयागराज- ठुमरी दादरा गायन। अथर्व मिश्रा, लखनऊ- भजन। अनन्या सिंह, सहारनपुर- कथक।
द्वितीय स्थान : अमेया सिंह, लखनऊ- सितार। दक्ष खटवा, लखनऊ- बांसुरी। ईशान मिश्र, गाजियाबाद- तबला। समृद्धि जायसवाल, वाराणसी- ख्याल तराना। हृदयांश कुशवाहा, अतर्रा- गजल। शौर्या श्री, गाजियाबाद- भजन। अद्रविका शांडिल्य - कथक।
तृतीय स्थान : शौर्या श्री, गाजियाबाद- ख्याल तराना। आन्या सिंह, अतर्रा- ध्रुपद धमार। अरनव सैनी, मुरादाबाद- भजन। ओम झा, झांसी- तबला। रिषित सिंह, बरेली- गिटार। आदि गोयल, गाजियाबाद- बांसुरी। आराध्या पांडेय, वाराणसी- कथक।
किशोर वर्ग प्रतियोगिताओं के विजेता
प्रथम स्थान : हेमंत कुशवाहा, वाराणसी- वायलिन। मिहिका गांगुली, लखनऊ- सितार। ओमकार बनौधा, लखनऊ- बांसुरी। सोहम मिश्रा, लखनऊ- तबला। अनुभव रामदास, अयोध्या- पखावज। प्रणव शंकर, वाराणसी- ख्याल तराना। शाश्वत पांडेय, कानपुर- ध्रुपद धमार। नित्या सेठ, वाराणसी- ठुमरी दादरा। शुभि पांडेय, प्रयागराज- भजन। अनीशा देव, आगरा- गजल। वेदांशी त्यागी, मुरादाबाद- कथक।
द्वितीय स्थान : सूरज यादव, वाराणसी- सितार। हर्ष तोमर, मथुरा- बांसुरी। कन्हैया पांडेय, विंध्याचल- तबला। अनुराग व्यास, वाराणसी- पखावज। अनुषा त्रिवेदी, लखनऊ- ख्याल तराना। हंसिका कोप्पिशेट्टी, विंध्याचल- ठुमरी दादरा। गोपाल कुमार, प्रयागराज- गजल। रिद्धिमा गुप्ता, वाराणसी- भजन। धानी सेठी, मेरठ- कथक।
तृतीय स्थान : सृजन, मुरादाबाद- बांसुरी। सार्थक शर्मा, झांसी- तबला। अलंकृता पांडेय, अयोध्या- ख्याल तराना। नचिकेता शर्मा, मेरठ- ठुमरी दादरा। राघवेंद्र शर्मा, वाराणसी- गजल। अनुषा त्रिवेदी, लखनऊ- भजन। मर्यादा शर्मा, आगरा- कथक।
युवा वर्ग प्रतियोगिताओं के विजेता
प्रथम स्थान : वैष्णवी श्री, वाराणसी- बांसुरी। आलोक मिश्रा, लखनऊ- तबला। कौशिकी झा, अयोध्या- पखावज। ईशान घोष, वाराणसी- ख्याल तराना। आलिमा खान, मेरठ- ठुमरी दादरा। साकेत कुमार, अतर्रा- ध्रुपद धमार। आलिमा खान, मेरठ- गजल। ईशान घोष, वाराणसी- भजन। वल्लरी नारायण पाठक, लखनऊ- कथक।
द्वितीय स्थान : विशाल देव मिश्रा, वाराणसी- तबला। अभिषेक शुक्ला, लखनऊ- पखावज। मृदुल अवस्थी, कानपुर- ख्याल तराना। पूजा राय, वाराणसी- ठुमरी दादरा। दुर्गेश यादव, मऊ- गजल। निरुपमा शर्मा, आगरा- भजन। खुशी मेहरोत्रा, मेरठ- कथक।
तृतीय स्थान : आकांक्षा राय, लखनऊ- तबला। कौशिकी गुजराती, वाराणसी- पखावज। पूजा बसाख, विंध्याचल- ख्याल तराना। उदिति बनर्जी, प्रयागराज- ठुमरी दादरा। देशदीप शर्मा, आगरा- गजल। श्वेता राय, मऊ- भजन। अंशू कुमार, बरेली- कथक।