फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Artists filled the Holi Milan ceremony with folk colours.

Lucknow News: होली मिलन समारोह में कलाकारों ने भरे लोकरंग

Wed, 18 Mar 2026 02:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Artists filled the Holi Milan ceremony with folk colours.
होली मिलन समारोह में कलाकारों ने भरे लोकरंग
लखनऊ। जवाहर भवन-इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ की ओर से मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी कर्मचारियों को बधाई दी। सांस्कृतिक आयोजन में कलाकारों ने अपने गीतों से मौजूद लोगों को खूब झुमाया। भजनों और आल्हा गायन का सभी ने आनंद उठाया। अंत में फूलों की होली में कर्मचारियों ने शामिल होकर लट्ठमार होली का भी लुत्फ उठाया।
विज्ञापन

संस्कृति विभाग के सौजन्य से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शृंखला में डॉ. प्रतिमा मिश्रा, अन्नपूर्णा श्रीवास्तव, कमलेश पाठक, राकेश लक्खा, अर्चना प्रजापति और आरती शिल्पकार ने गीतों की प्रस्तुति दी। सुप्रसिद्ध आल्हा गायिका काजल सिंह ने अपनी प्रस्तुति से सभी में जोश भर दिया। विजय लक्ष्मी गुप्ता ने अपने दल के साथ नृत्य की प्रस्तुति दी। भजन गायक किशोर चतुर्वेदी और स्वाति रिजवी ने भजनों से आनंदित किया। अंत में मथुरा की अंतरराष्ट्रीय लोक गायिका ब्रज रत्न से वंदनाश्री ने लट्ठमार होली और फूलों की होली की प्रस्तुति कर माहौल को होलीमय कर दिया।
विज्ञापन


जवाहर भवन इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश पांडेय और महामंत्री सुशील कुमार बच्चा ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाली हस्तियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इनमें केजीएमयू के ब्लड बैंक की प्रभारी डॉ. तूलिका चंद्रा, हास्य कवि मुकुल महान, डाॅ. संजय कुमार सिंह, अतुल द्विवेदी, हरीश कपूर, कोयल सिंह, शरद शुक्ला, सुनीता श्रीवास्तव, संतोष साहू, डीके मिश्रा, राहुल सिंह, सूरज कुमार, अनुराग चक्रवर्ती एवं आशीष कुमार त्रिपाठी रहे। कर्मचारी नेता वीपी मिश्रा, सुरेंद्र श्रीवस्तव, शशिकुमार मिश्रा, गिरीश मिश्रा, मनोज मिश्रा, देवीशरण त्रिपाठी, पीके जैन, डाॅ. आरपी सिंह और महेश वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

होली मिलन समारोह में कलाकारों ने भरे लोकरंग

होली मिलन समारोह में कलाकारों ने भरे लोकरंग

होली मिलन समारोह में कलाकारों ने भरे लोकरंग

होली मिलन समारोह में कलाकारों ने भरे लोकरंग

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed