फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Arrested for forcing religious conversion

Lucknow News: धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने वाला गिरफ्तार

Wed, 20 Aug 2025 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
Arrested for forcing religious conversion
आरोपी फुरकान।
लखनऊ। युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने व ब्लैकमेल करने वाले बाराबंकी के असंदरा गंगवाई पठनान निवासी फुरकान को चिनहट पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि प्रयागराज निवासी छात्रा ने वर्ष 2023 में बीबीडी यूनिवर्सिटी के होटल मैनेजमेंट कॉलेज में प्रवेश लिया था। 2024 में पिता की मौत के बाद आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ दी। खर्च चलाने के लिए खाने-पीने की दुकान खोल दी। यहीं पर उसकी मुलाकात गैराज में काम करने वाले युवक से हुई। उसने अपना नाम बाराबंकी निवासी राज बताया।
विज्ञापन


उसने युवती से दोस्ती बढ़ाई और फिर शादी की बात कही। युवक ने चुपके से उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। आरोप है कि दिवाली के आसपास आरोपी उसे घुमाने के बहाने इमामबाड़ा ले गया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। बाद में युवती को पता चला कि राज का असली नाम मो. फुरकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती का आरोप है कि धर्म बदलने से मना करने पर फुरकान ने मारपीट की। सात अगस्त को वह उसके घर पहुंचा और जान से मारने की धमकी दी। युवती ने बात करना बंद कर दिया तो फुरकान 11 अगस्त को घर पहुंचा और 25 हजार रुपये चुरा लिए। पीड़िता ने 16 अगस्त को केस दर्ज कराया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed