{"_id":"115c2b7674550c097b077d9d8e90602c","slug":"arrest-azam-khan-for-riots","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘दंगों के लिए सपा जिम्मेदार, आजम को करें गिरफ्तार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘दंगों के लिए सपा जिम्मेदार, आजम को करें गिरफ्तार’
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Mon, 23 Sep 2013 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी ने मुजफ्फरनगर दंगे के लिए राज्य सरकार और नगर विकास मंत्री आजम खां को जिम्मेदार ठहराते हुए प्रदेशभर में जिला मुख्यालयों पर सोमवार को धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
राजधानी में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन के दौरान मुख्य वक्ता प्रदेश अध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने आजम खां को गिरफ्तार करने और सपा से जुड़े उन्मादी नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
वाजपेयी ने कहा कि भाजपा को दंगों का जिम्मेदार बताकर समाजवादी पार्टी अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ रही है।
यह बात सर्वविदित हो गई है कि आजम खां के इशारों पर किए गए भेदभावपूर्ण फैसलों से दंगा भड़का और कई लोगों की जानें गईं।
उन्होंने भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए इस मामले की न्यायिक जांच की मांग की। इस अवसर पर राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन जिला प्रशासन के अधिकारियों को सौंपा गया।
विज्ञापन
प्रदर्शन में भाजपा महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, पूर्व विधायक सुरेश श्रीवास्तव, विद्यासागर गुप्त, सुरेश तिवारी, महामंत्री राकेश श्रीवास्तव, महामंत्री अनुराग मिश्र अन्नू, मुकेश शर्मा, दिवाकर सेठ, अनीता अग्रवाल, सुमन शुक्ला, अवधेश गुप्ता छोटू भी मौजूद रहे।