फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Arrangements of trauma centers will be improved afresh in UP instructions issued to principals and directors

UP News: नए सिरे से सुधारी जाएंगी ट्रॉमा सेंटरों की व्यवस्थाएं, प्रधानाचार्यों एवं निदेशकों को निर्देश जारी

Tue, 08 Jul 2025 09:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 08 Jul 2025 09:58 AM IST
सार

प्रदेश में ट्रॉमा सेंटरों की व्यवस्थाएं नए सिरे से सुधारी जाएंगी। इसके लिए सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों एवं निदेशकों को निर्देश जारी किए गए हैं। 

विज्ञापन
Arrangements of trauma centers will be improved afresh in UP instructions issued to principals and directors
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों के ट्रॉमा सेंटरों व इमरजेंसी वार्डों की व्यवस्थाओं को नए सिरे से सुधारा जाएगा। जहां भी संसाधनों की कमी है, उसे माहभर में पूरा किया जाएगा। इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्यों एवं निदेशकों को निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, ट्रॉमा सेंटरों और इमरजेंसी वार्डों में शाम के वक्त समुचित इलाज नहीं मिलने की शिकायतें मिल रही हैं। इसे देखते हुए प्रमुख सचिव ने अंबेडकरनगर, चंदौली, आगरा, कन्नौज एवं प्रयागराज स्थित मेडिकल कॉलेजों का निरीक्षण किया। यहां की बेहतर व्यवस्थाएं और खामियों का मूल्यांकन करते हुए नए सिरे से सभी कॉलेजों के लिए निर्देश जारी किए हैं। 

विज्ञापन

चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति करने के निर्देश

प्रमुख सचिव ने इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर में पर्याप्त संख्या में चिकित्सकों व नर्सिंग स्टाफ की नियुक्ति करने को कहा है। उन्होंने पर्याप्त दवाओं व ब्लड का इंतजाम, पैथालॉजी जांच की बेहतर व्यवस्था के साथ उपकरणों को क्रियाशील करने के निर्देश दिए हैं। कहा, सभी व्यवस्थाओं की माहभर में समीक्षा की जाएगा। इसलिए जहां संसाधनों की कमी हो, उसे तत्काल पूरा किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed