{"_id":"5fdde88f0eb2346f0f34de84","slug":"arrangements-of-fire-should-be-done-for-people-instructs-cm-yogi-aditynatah","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश, शीतलहर के मद्देनजर अलाव की व्यवस्था कराएं अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश, शीतलहर के मद्देनजर अलाव की व्यवस्था कराएं अधिकारी
Sat, 19 Dec 2020 05:18 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 19 Dec 2020 05:18 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शीतलहर के मद्देनजर अलाव की प्रभावी व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि शहरी व ग्रामीण इलाकों में सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलाने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों से कहा है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सर्दी के इस मौसम में कोई व्यक्ति खुले में न सोए। उन्होंने कहा है कि गरीबों और निराश्रितों को शीतलहर में राहत देने के लिए रैन बसेरों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
सभी जरूरतमंदों को रैन बसेरों में आश्रय दिया जाए और रैन बसेरों में सुरक्षा और स्वच्छता के समुचित प्रबंध किए जाएं। मुख्यमंत्री ने रैन बसेरों के संचालन में कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन
उन्होंने जरूरतमंदों को कंबल वितरित करने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी अलाव, रैन बसेरा संचालन तथा कम्बल वितरण कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करें।