फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Arrangements for the Moharram procession route will be improved

Lucknow News: मोहर्रम जुलूस रूट की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त

Mon, 23 Jun 2025 01:20 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Arrangements for the Moharram procession route will be improved
निरीक्षण करती पुलिस व प्रशासन की टीम।
लखनऊ। मोहर्रम जुलूस वाले रूट पर किसी तरह की कोई समस्या न आए इसको लेकर रविवार को नगर निगम और पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्ता ने बताया कि निरीक्षण के दौरान चरक चौराहा, नक्खास, अकबरी गेट और घंटाघर सहित कई जगहों पर सड़कें टूटी थीं और नालियां चोक थीं। बिजली के तार भी झूलते मिले। कई जगह दुकानदारों का अतिक्रमण मिला, जिस पर उनका चालान किया गया। रूमी गेट, लाजपत नगर और पाटानाला इलाके में कई जगह सीवर के ढक्कन खुले मिले। नींबू पार्क से हैदरगंज चौराहे तक ओवरब्रिज के नीचे व आसपास की सफाई व डिवाइडर पर जमा मलबा हटाने और अवैध होर्डिंग हटाने के आदेश दिए हैं। जलकल और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जुलूस के रूट पर कोई समस्या न आए। बिजली विभाग को तारों को सही करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed