{"_id":"5d11e1068ebc3e12e85384fa","slug":"around-12-people-injured-in-an-accident-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर से मजदूरों को लेकर उरई जा रही डीसीएम हाईवे किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी, एक दर्जन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर से मजदूरों को लेकर उरई जा रही डीसीएम हाईवे किनारे खड़े ट्रक से भिड़ी, एक दर्जन घायल
Tue, 25 Jun 2019 02:23 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 25 Jun 2019 02:23 PM IST
विज्ञापन
हादसे का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर से मजदूरों को उरई जिला ले जा रही एक डीसीएम मंगलवार की सुबह करीब 4:00 बजे अयोध्या लखनऊ हाइवे पर तुलसीपुर गांव के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में करीब 12 लोग जख्मी हो गए जिसमें से कई की हालत गंभीर है। घायलों का इलाज बाराबंकी जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।
विज्ञापन
घायलों का कहना है कि डीसीएम चालक को झपकी आने से हादसा हुआ है। सुबह चार बजे हुए हादसे के दौरान डीसीएम सवार सभी मजदूर सो रहे थे तभी ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हो गया।
विज्ञापन
हादसे में जालौन जिला के थाना गनेशगंज के गांव मच्छर चौराहा निवासी करन (13) पुत्र शंकर, मीरा (32) पति पत्नी शंकर, विमला (25) पत्नी भगवानदास निवासी जिला लखनऊ थाना मड़ियाहूं छठा मील सीतापुर रोड, रोहित (10) पुत्र शंकर, अरविंद (50), मानिक चंद्र (40) पुत्र पन्नालाल निवासी दादरी थाना सिरसा गढ़ जिला फिरोजाबाद, विजय बहादुर (70), चंद्रप्रकाश (30) मुनव्वर अली (62), अनिल कुमार शुक्ला (29), क्लीनर विजय शुक्ल (32), चालक रमेश (36) पुत्र श्रीधर निवासी टिगूनायत थाना उतरौला जिला बलरामपुर घायल हुए हैं।
विज्ञापन