फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Arogya bharti sammelan in lucknow.

UP News: लखनऊ में आठ को जुटेंगे प्रदेश भर के चिकित्सक, मुख्यमंत्री व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री भी होंगे शामिल

Thu, 06 Oct 2022 09:40 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 06 Oct 2022 09:40 AM IST
सार

लखनऊ में आठ अक्तूबर को प्रदेश भर के सात सौ चिकित्सक आएंगे। आरोग्य भारती सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मांडविया भी शामिल होंगे।
 

विज्ञापन
Arogya bharti sammelan in lucknow.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

लखनऊ में आठ अक्तूबर को प्रदेश भर के सात सौ से अधिक चिकित्सक जुटेंगे। इस दौरान चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे नए बदलाव और मरीजों को राहत देने के लिए अपनाई जा रही रणनीति पर मंथन होगा।

विज्ञापन


कानपुर रोड स्थित सिटी मांटेसरी स्कूल परिसर में आठ और नौ अक्तूबर होने वाले आरोग्य भारती के राष्ट्रीय अधिवेशन में विभिन्न प्रदेशों में अपनाई जा रही चिकित्सा मॉडल पर भी चर्चा होगी। आरोग्य भारती अवध प्रांत के प्रांतीय सचिव डॉ. इंद्रेश कुमार ने बताया कि अधिवेशन का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि के रूप में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य उपस्थित रहेंगे। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता आरोग्य भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राकेश पंडित करेंगे। वहीं आरोग्य भारती के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र सह संयोजक डॉ. संग्राम सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में अखिल भारतीय स्तर पर काम करने वाले चिकित्सा विशेषज्ञों की मौजूदगी में चिकित्सा के साथ ही संगठनात्मक ढांचे पर भी चर्चा होगी। संगठन के वर्तमान कार्यों की समीक्षा की जाएगी। अगले वर्ष किए जाने वाले कार्यों पर चर्चा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed