{"_id":"9b91f2d8f1ccb4a1ec5f55ce45134db0","slug":"army-recruitment-in-kanpur-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"दौड़ और बीम तय करेंगी सेना में आपकी नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दौड़ और बीम तय करेंगी सेना में आपकी नौकरी
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Tue, 17 Sep 2013 02:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना में भर्ती होने के लिए इस बार दौड़ और बीम में दम दिखाना होगा।
विज्ञापन
1600 मीटर की दौड़ और दमदार बीम से मिले अंक सैनिक जीडी व ट्रेड्समैन के पदों पर भर्ती में आपका मेरिट तय करेंगे।
तीन अक्तूबर से सेना भर्ती कार्यालय के अंतर्गत आने वाले जिलों के योग्य अभ्यर्थियों की रैली कानपुर छावनी में होगी।
सैन्य अधिकारिक सूत्रों की मानें तो लखनऊ व इसके आसपास के आठ जिलों के करीब 60 से 70 हजार अभ्यर्थी तीन से दस अक्तूबर तक होने वाली सेना भर्ती रैली में हिस्सा लेने के लिए कानपुर पहुंचेंगे।
इसमें लखनऊ जिले के ही 20 हजार अभ्यर्थियों के शामिल होने की संभावना है। लखनऊ छावनी में जुलाई 2013 में होने वाली पिछली रैली को खराब मौसम के कारण निरस्त करना पड़ा था।
विज्ञापन
इसके बाद से लखनऊ सेना कार्यालय के अंतर्गत आने वाले अभ्यर्थियों का रैली में हिस्सा लेने का यह पहला मौका है।
सेना ने भी प्रतापगढ़ में पिछले दिनों हुई भगदड़ के बाद कानपुर में टोकन बांटते हुए सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सेना भर्ती रैली की दौड़ में अव्वल आने वाले अभ्यर्थी लिखित परीक्षा तक के कई चरणों को पार करते हैं।
विज्ञापन
दौड़ और बीम को मिलाकर फिजिकल परीक्षा 100 अंक की होती है। सैनिक जीडी और ट्रेड्समैन की लिखित परीक्षा के बाद बनने वाली मेरिट में फिजिकल के मिले अंकों को भी शामिल किया जाता है।
ऐसे होगी भर्ती
कानपुर कैंट में तीन अक्तूबर को महोबा जिले की भर्ती रैली होगी। इसके अलावा चार अक्तूबर को कानपुर देहात, पांच को लखनऊ, छह को उन्नाव, सात को कानपुर नगर, आठ को बांदा, नौ को फतेहपुर और दस अक्तूबर को चित्रकूट जिलों के योग्य अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा।