फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Army deployed in muzaffarnagar

सेना तैनात, पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट

Sun, 08 Sep 2013 05:29 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Sun, 08 Sep 2013 05:29 PM IST
विज्ञापन
Army deployed in muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर में हुई हिंसा के चलते पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट के साथ पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। देर रात मुख्य सचिव ने बैठक की और सेना से मदद मांगी गई।

विज्ञापन


सेना की टुकड़ियां मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गई हैं। उधर, मुख्यमंत्री ने हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

अभी-अभी मिल रही सूचना के मुताबिक अब तक पुलिस ग्रामीण इलाकों में पूरी तरह फेल रही है और आशंका है कि उपद्रव बढ़ सकता है।

सूत्रों की मानें तो हालात कहीं बेकाबू न हो जाएं इसलिए शामली में 28 कंपनी सेंट्रल फोर्स भेज दी गई है।

प्रदेश के संवेदनशील इलाकों में एहतियात बरतने और पुलिस फोर्स लगाने के निर्देश दिए गए हैं। आईजी कानून एवं व्यवस्था व आईजी मेरठ को हालात स्थिर होने तक मुजफ्फरनगर में कैंप करने को कहा गया है।
विज्ञापन


दंगाईयों को आजम की चेतावनी

एडीजी रेलवे वहां पहले से ही कैंप कर रहे हैं। नोएडा में पुलिस आधुनिकीकरण की बैठक में हिस्सा ले रहे प्रमुख सचिव गृह को वापस लखनऊ बुला लिया गया। राजधानी से पांच कंपनी पीएसी और पांच कंपनी आरएएफ को भी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने हिंसा में मारे गए निजी चैनल के मीडियाकर्मी के परिवार को 15 लाख रुपये देने की घोषणा की है। बाकी मृतकों के परिवारवालों को 10-10 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये और मामूली घायलों को 20-20 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

एडीजी कानून एवं व्यवस्था अरुण कुमार ने बताया कि मुजफ्फरनगर में हुई हिंसा में एक न्यूज चैनल के रिपोर्टर राजेश वर्मा समेत 16 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल हैं।

मुजफ्फरनगर में बेकाबू हुए हालात को देखते हुए पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया गया है। पुलिसकर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। सभी जिलों के अधिकारियों को हर गतिविधि पर नजर रखने को कहा गया है।

इसके अलावा 28 कंपनी अतिरिक्त पुलिस बल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर तैनात करने के भी निर्देश दिए गए हैं। मुजफ्फरनगर में जिला प्रशासन ने तीन थाना क्षेत्रों सिविल लाइंस, कोतवाली और नई मंडी में कर्फ्यू लगा दिया है।


मुख्यमंत्री ने जाहिर की नाराजगी
बताया जा रहा है कि डीजीपी समेत अन्य आला पुलिस अधिकारियों के मुजफ्फरनगर में कैंप करने के बावजूद हिंसा भड़कने को लेकर मुख्यमंत्री ने नाराजगी जताई है। हिंसा से नाराज मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव गृह को नोएडा से लखनऊ लौटने और उपद्रव को नियंत्रित करने के लिए हर जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिये।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed