फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   army bike rally

Lucknow News: सेना की बाइक रैली पहुंची स्मृतिका युद्ध स्मारक, मध्य कमान सेनाध्यक्ष ने किया स्वागत

Mon, 28 Jul 2025 05:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 05:03 PM IST
विज्ञापन
army bike rally
सेना की बाइक रैली पहुंची स्मृतिका युद्ध स्मारक, मध्य कमान सेनाध्यक्ष ने किया स्वागत
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

लखनऊ। कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में मध्य कमान मुख्यालय की ओर से आयोजित पूर्व सैनिक आउटरीच बाइक रैली छावनी स्थित स्मृतिका युद्ध स्मारक पहुंची। यहां मध्य कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेनगुप्ता की अध्यक्षता में बाइक रैली टीम का स्वागत किया गया।

मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई और रायबरेली जिलों से होते हुए इस रैली ने 1,700 से ज़्यादा पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और आश्रितों से संपर्क किया। उनकी सेवाओं और बलिदानों का सम्मान किया। साथ ही उनके कल्याण संबंधी चिंताओं का सक्रिय रूप से समाधान किया। इस दौरान उठाई गई समस्याओं में से अधिकतर का समाधान शिकायत निवारण प्रकोष्ठों की ओर से मौके पर ही कर दिया गया। यह पहल पूर्व सैनिकों की देखभाल, आउटरीच व कल्याण के प्रति सेना की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने आगे बताया कि आउटरीच प्रयासों की शुरुआत बाराबंकी सैन्य स्टेशन के 201 सीईडीयू से हुई, जहां कारगिल युद्ध के पूर्व सैनिकों, उनके आश्रितों, वीर नारियों सहित 127 उपस्थित लोगों से संवाद किया गया। इसके बाद रैली सीतापुर पहुंची, जहां डीएम अभिषेक आनंद तथा जिला सैनिक कल्याण के प्रभारी अधिकारी कमांडर राजीव पाठक ने स्वागत किया। मेजर रोहित सेठी के नेतृत्व में 7वीं बटालियन कुमाऊं रेजिमेंट के 10 बाइकर्स के साथ रवाना हुई। इसके बाद 25 जुलाई को रैली रायबरेली पहुंची, जहां डीएम हर्षिता माथुर ने पूर्व सैनिकों से बातचीत की। प्रत्येक स्थल पर शिकायत निवारण प्रकोष्ठ ने एक वन-स्टॉप सुविधा केंद्र के रूप में कार्य किया। इस पहल ने न केवल सशस्त्र बलों व पूर्व सैनिक समुदाय के बीच संबंधों को मज़बूत किया, बल्कि भारतीय सेना के मार्गदर्शक सिद्धांतों एक बार सैनिक, हमेशा सैनिक की भी पुष्टि की।

सेना की बाइक रैली पहुंची स्मृतिका युद्ध स्मारक, मध्य कमान सेनाध्यक्ष ने किया स्वागत

सेना की बाइक रैली पहुंची स्मृतिका युद्ध स्मारक, मध्य कमान सेनाध्यक्ष ने किया स्वागत

सेना की बाइक रैली पहुंची स्मृतिका युद्ध स्मारक, मध्य कमान सेनाध्यक्ष ने किया स्वागत

सेना की बाइक रैली पहुंची स्मृतिका युद्ध स्मारक, मध्य कमान सेनाध्यक्ष ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed