फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   arhar daal rates down

कितनी सस्ती हुई अरहर की दाल, जानने के लिए पढ़ें खबर

Wed, 24 Aug 2016 02:32 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 24 Aug 2016 02:32 PM IST
विज्ञापन
arhar daal rates down
अरहर दाल - फोटो : amar ujala

थोक मंडी में दालों की कीमतों में भारी कमी शुरू हो गई है। महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ से दालों की आवक को देखकर जमाखोरों ने गोदाम खाली करना शुरू कर दिया है। मंगलवार उरद दाल को छोड़कर थोक मंडी में अन्य सभी की कीमतों में एक से तीन रुपये किलो की कमी आई है। अरहर दाल तो तीन रुपये किलो तक सस्ती हुई।

विज्ञापन


थोक मंडी में अरहर दाल के रेट कम होने पर मंगलवार खुदरा बाजार में यही दाल 100 के बजाय 95 रुपये किलो बिकी। कारोबारियों का अनुमान कि जल्द ही दालों के दाम और घटेंगे। 
विज्ञापन


Read Also: खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने की छापेमारी, तीन दुकानदारों को नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन


पांडेयगंज के कारोबारी राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सर्वाधिक अरहर दाल की खपत है। थोक बाजार में सोमवार को जो पुखराज दाल 88 से 98 रुपये किलो थी, वह मंगलवार 85 से 95 रुपये किलो बिकी। 

उड़द दाल की कीमत नहीं हुई कम

arhar daal rates down
उरद दाल - फोटो : demo pic

चना दाल 92 से 98 रुपये किलो पर पहुंची। इसी प्रकार मटर एवं मलका की दालों के दाम एक-एक रुपये किलो घटे हैं। पांडेयगंज के थोक कारोबारियों ने बताया कि 30 दिन के भीतर अरहर दाल की कीमत करीब 32 रुपये किलो घटी है।

जो अरहर दाल जुलाई में 125 से 130 रुपये किलो बिक रही थी, वह 23 अगस्त को 95 रुपये किलो तक हो चुकी है। इसके चलते खुदरा बाजार में भी अरहर दाल की कीमत 40 रुपये किलो तक गिरी है।

कीमत प्रति किलो (थोक रोट )
दाल              सोमवार          मंगलवार
अरहर          रु 88-98          रु 85-95
चना            रु  93-99         रु 92-98
मटर            रु  32.50         रु 31.50
मलका         रु 70-71           रु 69-70

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed