कितनी सस्ती हुई अरहर की दाल, जानने के लिए पढ़ें खबर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थोक मंडी में दालों की कीमतों में भारी कमी शुरू हो गई है। महाराष्ट्र एवं छत्तीसगढ़ से दालों की आवक को देखकर जमाखोरों ने गोदाम खाली करना शुरू कर दिया है। मंगलवार उरद दाल को छोड़कर थोक मंडी में अन्य सभी की कीमतों में एक से तीन रुपये किलो की कमी आई है। अरहर दाल तो तीन रुपये किलो तक सस्ती हुई।
थोक मंडी में अरहर दाल के रेट कम होने पर मंगलवार खुदरा बाजार में यही दाल 100 के बजाय 95 रुपये किलो बिकी। कारोबारियों का अनुमान कि जल्द ही दालों के दाम और घटेंगे।
Read Also: खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने की छापेमारी, तीन दुकानदारों को नोटिस
पांडेयगंज के कारोबारी राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि सर्वाधिक अरहर दाल की खपत है। थोक बाजार में सोमवार को जो पुखराज दाल 88 से 98 रुपये किलो थी, वह मंगलवार 85 से 95 रुपये किलो बिकी।
उड़द दाल की कीमत नहीं हुई कम
चना दाल 92 से 98 रुपये किलो पर पहुंची। इसी प्रकार मटर एवं मलका की दालों के दाम एक-एक रुपये किलो घटे हैं। पांडेयगंज के थोक कारोबारियों ने बताया कि 30 दिन के भीतर अरहर दाल की कीमत करीब 32 रुपये किलो घटी है।
जो अरहर दाल जुलाई में 125 से 130 रुपये किलो बिक रही थी, वह 23 अगस्त को 95 रुपये किलो तक हो चुकी है। इसके चलते खुदरा बाजार में भी अरहर दाल की कीमत 40 रुपये किलो तक गिरी है।
कीमत प्रति किलो (थोक रोट )
दाल सोमवार मंगलवार
अरहर रु 88-98 रु 85-95
चना रु 93-99 रु 92-98
मटर रु 32.50 रु 31.50
मलका रु 70-71 रु 69-70