{"_id":"642ad8d84de0a2a1cc0d9f66","slug":"aredica-records-production-of-1461-coaches-raebareli-news-c-13-1-164566-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: आरेडिका ने किया 1461 कोचों का रिकॉर्ड उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: आरेडिका ने किया 1461 कोचों का रिकॉर्ड उत्पादन
Mon, 03 Apr 2023 07:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 03 Apr 2023 07:17 PM IST
विज्ञापन
भारत गौरव, वंदेभारत ट्रेन के कोचों के उत्पादन का कार्य प्रगति पर
संवाद न्यूज एजेंसी
लालगंज (रायबरेली)। आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना में वित्त वर्ष 2022-23 में 1461 कोचों का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ। जिनमें वातानुकूलित थ्री टीयर, टू टीयर, थ्री टीयर इकोनोमिक, दीनदयालु, पार्सलवैन, तेजस, एसी चेअर कार, स्लीपर सहित अन्य कोच शामिल हैं। आरेडिका में तैयार किए गए कोचों में 60 प्रतिशत से अधिक वातानुकूलित कोच हैं।
आरेडिका के मुख्य जन संपर्क अधिकारी आरएन तिवारी ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष में आरेडिका ने भारतीय रेल के साथ-साथ मोजाम्बिक रेलवे के लिए भी कोचों का उत्पादन कर अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी मौजूदगी दर्ज की। आने वाले समय में जिम्बाबवे के लिए भी कोचों के उत्पादन की योजना है। कोचों के उत्पादन को लेकर आरेडिका की कीर्ति विश्व पटल पर स्थापित हुई है।
आरेडिका के महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा के ने बताया कि प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता एसएस कलसी के मार्गदर्शन और एमसीएफ टीम के कोच उत्पादन के प्रति समर्पण की भावना से लक्ष्य पाना संभव हुआ। वित्तीय वर्ष में 1461 केाचों का उत्पादन हुआ, जो कि अब तक का तीसरा रिकॉर्ड उत्पादन है। इस उपलब्धि पर महाप्रबंधक ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, यूनियन प्रतिनिधियों और संविदा कर्मचारियों को बधाई दी। आरेडिका के प्रधान मुख्य यांत्रिक अभियंता एसएस कलसी ने बताया कि आरेडिका में वर्तमान में भारत गौरव, वंदेभारत ट्रेन के कोचों के उत्पादन का कार्य प्रगति पर है। भविष्य में मेमू , डेमू जैसी आधुनिकतम कोचों के निर्माण की योजना है।