फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   AQI of Lucknow becomes highest till now.

लखनऊ में सांस लेना अब और भी खतरनाक, अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा एक्यूआई

Mon, 04 Nov 2019 07:32 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 04 Nov 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
AQI of Lucknow becomes highest till now.
लखनऊ में छाई धुंध। - फोटो : amar ujala

राजधानी लखनऊ में सांस लेना दूभर होता जा रहा है।  शहर का एक्यूआई अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच चुका है। सोमवार शाम चार बजे शहर का एक्यूआई 435 रिकॉर्ड किया गया जो कि अब तक सबसे ज्यादा है।

विज्ञापन


शहर के लालबाग इलाके का एक्यूआई 467 रिकॉर्ड किया गया। जबकि तालकटोरा इलाके का 434 रहा। इसके पहले शनिवार को एक्यूआई 374 जबकि रविवार को 426 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


बता दें कि यूपीपीसीबी ने वायु प्रदूषण फैलाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम सहित चार पर जुर्माना लगाया है। गोमतीनगर स्टेशन पर प्रदूषण होने से रोकने में फेल रहने पर डीआरएम पर 3.98 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, ऐशबाग में सचिन अग्रवाल की तार पिघलाने वाली फैक्टरी को जबरन बंद कराने के बाद अब 1.56 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। वृंदावन योजना में दो प्रोजेक्ट स्काईबैग इंफोटेक और अरावली एन्क्लेव पर भी क्रमश: 2.34 लाख रुपये और 3.51 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed