{"_id":"5dc02f5e8ebc3e013549c010","slug":"aqi-of-lucknow-becomes-highest-till-now","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में सांस लेना अब और भी खतरनाक, अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में सांस लेना अब और भी खतरनाक, अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंचा एक्यूआई
Mon, 04 Nov 2019 07:32 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 04 Nov 2019 07:32 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ में छाई धुंध।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ में सांस लेना दूभर होता जा रहा है। शहर का एक्यूआई अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच चुका है। सोमवार शाम चार बजे शहर का एक्यूआई 435 रिकॉर्ड किया गया जो कि अब तक सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
शहर के लालबाग इलाके का एक्यूआई 467 रिकॉर्ड किया गया। जबकि तालकटोरा इलाके का 434 रहा। इसके पहले शनिवार को एक्यूआई 374 जबकि रविवार को 426 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
बता दें कि यूपीपीसीबी ने वायु प्रदूषण फैलाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम सहित चार पर जुर्माना लगाया है। गोमतीनगर स्टेशन पर प्रदूषण होने से रोकने में फेल रहने पर डीआरएम पर 3.98 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन
वहीं, ऐशबाग में सचिन अग्रवाल की तार पिघलाने वाली फैक्टरी को जबरन बंद कराने के बाद अब 1.56 लाख रुपये का जुर्माना लगा है। वृंदावन योजना में दो प्रोजेक्ट स्काईबैग इंफोटेक और अरावली एन्क्लेव पर भी क्रमश: 2.34 लाख रुपये और 3.51 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया है।