फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Approximately half AC buses either out of order or parked within depot itself at Awadh Depot in Lucknow zone

UP News: ठंडे सफर का दावा फेल, भीषण गर्मी में उबल रहे यात्री; एसी बसें डिपो में कर रहीं आराम

Tue, 26 May 2026 12:27 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 26 May 2026 12:27 PM IST
सार

लखनऊ में ठंडे सफर का दावा फेल नजर आ रहा है। भीषण गर्मी में यात्री साधारण बसों में उबल रहे हैं। एसी बसें डिपो में खड़ी आराम कर रही हैं। कुछ मरम्मत के लिए हैं, तो कुछ चालकों की कमी से खड़ी हैं। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Approximately half AC buses either out of order or parked within depot itself at Awadh Depot in Lucknow zone
अवध डिपों में खड़ी एसी बसों की मरम्मत करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी लखनऊ में पारा 42 डिग्री सेल्सियस के पार होने के बावजूद यात्री भीषण गर्मी में साधारण बसों में सफर करने के लिए मजबूर हैं। लखनऊ परिक्षेत्र के अवध डिपो की करीब आधी एसी बसें या तो खराब हैं या डिपो में ही खड़ी हैं। इससे यात्रियों को सेवाएं नहीं मिल पा रही हैं। 

विज्ञापन


चालकों की कमी और समय पर मरम्मत न होना इसकी मुख्य वजह है। अवध डिपो के बेड़े में करीब 90 एसी बसें हैं, लेकिन रख-रखाव के अभाव में रोजाना औसतन 35 से 40 बसें सड़कों पर नहीं उतर पा रही हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, जब तक बसों की मरम्मत परिवहन निगम के कर्मचारी खुद करते थे, तब रोजाना औसतन 20 से 22 बसें ही खड़ी होती थीं, मगर हाल ही में बसों की मरम्मत की जिम्मेदारी एक निजी एजेंसी को सौंपे जाने के बाद से घोर लापरवाही बरती जा रही है। नतीजा यह है कि अब रूट ऑफ होने वाली बसों की संख्या दोगुनी हो गई है। यात्रियों को पैसे खर्च करने के बाद भी लग्जरी सेवाएं नसीब नहीं हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed