फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Approval on the selection of four assistant professors in the Executive Council

Lucknow News: कार्यपरिषद में चार असिस्टेंट प्रोफेसरों के चयन पर मुहर

Mon, 07 Oct 2024 07:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Mon, 07 Oct 2024 07:04 PM IST
विज्ञापन
Approval on the selection of four assistant professors in the Executive Council
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में सोमवार को तीन विभागों में असिस्टेंट प्रोफेसरों के चार पदों पर चयन प्रक्रिया पूरी की गई। कार्यपरिषद की आपात बैठक में खोले गए लिफाफों में इनके नामों पर मुहर लगाई गई। असिस्टेंट लाइब्रेरियन के सात पदों पर भर्ती को भी स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन


प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि जिन विभागों में शिक्षकों की भर्ती की गई है, उनमें संस्कृत और प्राकृत भाषा विभाग में एक असिस्टेंट प्रोफेसर, ओरिएंटेल स्टडीज इन संस्कृत में एक असिस्टेंट प्रोफेसर और समाज कार्य विभाग में दो असिस्टेंट प्रोफेसर पदों पर भर्ती की गई है। कुलपति की उपस्थिति में हुई कार्यपरिषद की बैठक में सभी सदस्य उपस्थित रहे। चयनित शिक्षकों को जल्द ही नियुक्ति पत्र जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



पांच शिक्षकों को प्रोन्नति व एक को पदोन्नति
कार्यपरिषद की बैठक में पांच शिक्षकों को प्रोन्नति व एक शिक्षक को पदोन्नति देने का निर्णय लिया गया। पदोन्नत होने वाले में रक्षा अध्ययन विभाग के डॉ. डॉ. ओपी शुक्ला को एसोसिएट से प्रोफेसर पद पर पदोन्नत किया गया। साथ ही असिस्टेंट प्रोफेसरों में डॉ. रिचा शुक्ला, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. भुवनेश्वरी भारद्वाज, डॉ. सत्यकेतु और डॉ. अभिमन्यु को प्रोन्नत कर इनकी स्टेज बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed