फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   appointment for opd through sms in kgmu

केजीएमयू में अब ओपीडी के लिए मेसेज के जरिये भी अप्वाइंटमेंट बुक कर सकेंगे मरीज

Fri, 29 Apr 2022 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
appointment for opd through sms in kgmu
लखनऊ। केजीएमयू की ओपीडी में डाक्टर से अप्वाइंटमेंट लेने के लिए अब फोन के साथ एसएमएस भी किया जा सकता है। ओपीडी पंजीकरण के लिए केजीएमयू ने फोन लाइन में बढ़ोतरी की है। साथ ही मोबाइल पर एसएमएस की सुविधा भी शुरू की है। केजीएमयू के प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि दूर दराज के मरीज ऑनलाइन पंजीकरण करा सकता है। इसके लिए 0522-225880 फोन नंबर पहले से ही चल रहा है। कई बार मरीज फोन लगाते हैं तो लाइन बिजी मिलती है, ऐसे में एक और फोन लाइन शुरू की गई है। अब मरीज 0522-3539333 नंबर पर भी फोन कर सकते हैं। इसके बाद भी यदि फोन न मिले तो 8887019134 मोबाइल नंबर पर एसएमएस करके अगले दिन का अप्वाइंटमेंट ले सकते हैं। यह सुविधा सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक ही उपलब्ध है। इतना ही नहीं वेबसाइट www.ors.gov पर भी आधार नंबर के प्रयोग से अप्वाइंटमेंट बुक करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed