{"_id":"5a2f95754f1c1b8b688b7fc7","slug":"apply-online-for-international-driving-licence","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर बैठे एक क्लिक में बनवाएं इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस, यहां करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर बैठे एक क्लिक में बनवाएं इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस, यहां करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 12 Dec 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
अब आप ऑनलाइन आवेदन कर इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) बनवा सकेंगे। साथ ही घर बैठे डुप्लीकेट डीएल भी बनवाया जा सकेगा। ये सुविधाएं देने वाले सारथी-4 सॉफ्टवेयर का सोमवार को लखनऊ आरटीओ में शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन
संभागीय परिवहन अधिकारी अशोक कुमार सिंह के मुताबिक अब परमानेंट डीएल के आवेदक मैनुअल के साथ ऑनलाइन आवेदन कर पाएंगे। लेकिन लर्निंग डीएल के लिए ऑनलाइन आवेदन अनिवार्य है।
विज्ञापन
सारथी-4 सॉफ्टवेयर चालू होने से अब कोई भी आवेदक घर बैठे डीएल का पता बदलवा सकता और विदेश में बैठा आवेदक इंटरनेशनल डीएल का आवेदन कर सकेगा। इंटरनेशनल डीएल के आवेदन की प्रक्रिया पूरी करके फीस जमा करने के बाद वह अपनी सुविधा अुनसार बायोमेट्रिक करा सकता है।
विज्ञापन
वहीं, डुप्लीकेट डीएल बनवाने के लिए आरटीओ में भटकने की जरूरत नहीं होगी। आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर फीस जमा दे। इसके बाद आरटीओ डुप्लीकेट डीएल को वेबसाइट पर अपलोड कर देगा, जिसे आवेदक डाउनलोड कर सकेंगे।