{"_id":"645a090456cb2e06510dacbb","slug":"apply-in-polytechniq-till-25-may-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए बढ़ाई गई आवेदन की तिथि, अब 25 मई तक करें अप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए बढ़ाई गई आवेदन की तिथि, अब 25 मई तक करें अप्लाई
Tue, 09 May 2023 02:19 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 09 May 2023 02:19 PM IST
सार
पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है। अब 25 मई तक आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पॉलीटेक्निक संस्थानों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 25 मई तक बढ़ा दी गई है। अभी यह तिथि 15 मई थी। विद्यार्थियों के हित को देखते हुए तिथि बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
अब तक प्रवेश के लिए 2.38 लाख सीटों के सापेक्ष 3.17 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इसमें से 2.67 अभ्यर्थियों ने पूरी औपचारिकता कर प्रवेश आवेदन शुल्क भी जमा कर दिया है।
विज्ञापन
संस्कृत डिप्लोमा कोर्स में होंगी 30-30 सीटें
माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद नए सत्र 2023-24 में चार रोजगारपरक डिप्लोमा कोर्स शुरू करने जा रहा है। पहले चरण में पुरोहित, कर्मकांड, ज्योतिष व योग पर एक-एक साल का डिप्लोमा कोर्स शुरू करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
परिषद की ओर से जहां संस्कृत विद्यालयों से इन कोर्स को शुरू करने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। वहीं इन कोर्स के लिए 30-30 सीटें निर्धारित की हैं। पहले सत्र में विद्यार्थियों के रुझान के अनुसार आगे इसमें सीटों की संख्या बढ़ाई जाएगी।