{"_id":"66e97687d4d497923b09fcc6","slug":"apply-in-bpharma-from-lucknow-university-till-20-september-lucknow-news-c-13-1-lko1020-877073-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: लविवि से बीफार्मा के लिए 20 तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: लविवि से बीफार्मा के लिए 20 तक करें आवेदन
Tue, 17 Sep 2024 06:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 17 Sep 2024 06:01 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय से बीफार्मा की पढ़ाई के लिए अभ्यर्थियों के पास एक मौका है। सीयूईटी का फॉर्म भरने वाले 20 सितंबर तक लविवि की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दाखिले सीयूईटी-2024 की मेरिट के आधार पर किए जाएंगे।
लविवि प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि विवि के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज में सत्र 2024-25 के बैचलर ऑफ फार्मेसी में दाखिले के लिए वेबसाइट lurn.lkouniv.ac.in/bph24/ के माध्यम से 20 सितंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। फार्मेसी संकाय के नए भवन का शुभारंभ हाल ही में किया गया है। इस भवन में 13 उपकरणों सहित सुसज्जित लैब हैं। संस्थान में 500 से अधिक छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं।