फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Apply for Yuva Aapda Mitra Project by September 1st

Lucknow News: युवा आपदा मित्र परियोजना के लिए एक सितंबर तक करें आवेदन

Fri, 30 Aug 2024 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 30 Aug 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Apply for Yuva Aapda Mitra Project by September 1st
श्रावस्ती। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आपदा से निपटने की तैयारी व प्रक्रिया को प्रभावी बनाने की तैयारी में लगी है। इसके लिए प्रदेश के 25 सर्वाधिक आपदा संवेदनशील जिलों में युवा आपदा मित्र स्कीम शुरू की है। इसमें एनसीसी, एनएसएस, नेहरू युवा केंद्र संगठन सहित भारत स्काउट व गाइड के स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिलाएगा। इसके लिए इच्छुक रविवार तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

यह जानकारी देते हुए नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने बताया कि इसके लिए आवेदक संबंधित जिले का निवासी होना चाहिए। आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के मध्य हो। आवेदक की शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम सातवीं कक्षा उत्तीर्ण होना जरूरी है। साथ ही शारीरिक, मानसिक व भावनात्मक रूप से स्वस्थ हो। इसमें ज्यादातर महिलाओं का चयन होना है। प्रशिक्षण के लिए इच्छुक अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में भरकर एक सितंबर शाम पांच बजे तक भिनगा स्थित नेहरू युवा केंद्र कार्यालय में जमा कर सकते हैं। वह चाहें तो केंद्र कार्यालय की ईमेल आईडी पर भी भेज सकते हैं|।
विज्ञापन

बाक्स में
29,772 युवा स्वयं सेवकों को मिलेगा प्रशिक्षण
युवा आपदा मित्र परियोजना के तहत प्रदेश के अमरोहा, बागपत, बहराइच, बलरामपुर, बरेली, प्रयागराज, बुलंदशहर, देवरिया, गाजियाबाद, गाजीपुर, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, महराजगंज, महोबा, मेरठ, मुरादाबाद, रामपुर, सहारनपुर, संतकबीरनगर, शामली, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, वाराणसी सहित 25 जिले से 29,772 युवा स्वयंसेवकों को आपदा तैयारी एवं प्रतिक्रिया के क्षेत्र में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें श्रावस्ती से एनसीसी के 300, एनएसएस के 150, नेहरू युवा केंद्र संगठन से 150 व भारत स्काउट-गाइड से 50 स्वयंसेवकों को युवा आपदा मित्र परियोजना के तहत प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed