{"_id":"5ba147a0867a557f58789251","slug":"apply-for-up-tet-application","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी-टीईटी-2018 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, अन्य जानकारियां पढ़ें यहां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी-टीईटी-2018 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, अन्य जानकारियां पढ़ें यहां
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
tet
- फोटो : amar ujala
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी-टीईटी)-2018 के लिए ऑनलाइन आवेदन मंगलवार को शुरू हो गया। आवेदन के पहले दिन पांच सौ से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया, लेकिन अभ्यर्थियों को सर्वर की गड़बड़ी से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी की ओर से टीईटी के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि चार अक्तूबर तय की गई है जबकि आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि पांच अक्तूबर तय की गई है। ऑनलाइन आवेदन upbasiceduboard.gov.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद अभ्यर्थी छह अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन का प्रिंट ले सकते हैं। सचिव परीक्षा नियामक प्राधिकारी अनिल भूषण चतुर्वेदी का कहना है कि परीक्षार्थी आवेदन के दौरान किसी प्रकार की गलती न करें, एक बार आवेदन के बाद उसको सेव करने से पूर्व दर्ज प्रविष्टियों का मिलान कर लें। एक बार गलती होने के बाद उसमें किसी प्रकार का संशोधन नहीं होगा।
विज्ञापन
Trending Videos
यूपी-टीईटी प्राथमिक स्तर में बीएड को मौका
चार नवंबर को प्रस्तावित टीईटी-18 में कई बदलाव किए गए हैं। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की अधिसूचना के मुताबिक प्राथमिक स्तर की परीक्षा में बीएड डिग्रीधारियों को अवसर दिया गया है।
साथ ही प्रश्नों को लेकर होने वाले विवादों से बचने के लिए कक्षा एक से आठ तक की परिषदीय पुस्तकों की विषय वस्तु पर आधारित प्रश्न पूछे जाएंगे। हालांकि प्रश्नों का स्तर कक्षा 12 तक का होगा। शिक्षामित्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन में इस बार अलग से कॉलम है। एनसीटीई से मान्यता प्राप्त दूसरे राज्यों के संस्थानों से डीएलएड या अन्य कोर्स के अभ्यर्थियों को मौका मिलेगा। ऑनलाइन फीस एचडीएफसी बैंक की मदद से जमा कराई जा रही है।