फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Apply applications for admission in ITI in Uttar Pradesh.

ITI Admission: आईटीआई की खाली सीटों पर दाखिले के लिए नए आवेदन आज से, अंतिम तिथि 22 सितंबर

Tue, 20 Sep 2022 10:58 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Sep 2022 10:58 AM IST
सार

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में प्रवेश के लिए अथ्यर्थी 22 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। यहां अभी भी 35 हजार सीटें खाली हैं।

विज्ञापन
Apply applications for admission in ITI in Uttar Pradesh.

विस्तार

उत्तर प्रदेश के सरकारी व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में तीसरी मेरिट सूची से दाखिले के बाद भी खाली सीटों पर प्रवेश के लिए मंगलवार 20 सितंबर से नए आवेदन किए जा सकेंगे। पूर्व में आवेदन कर चुके जिन अभ्यर्थियों को मनचाहा संस्थान या ट्रेड नहीं मिला है, वे भी नए संस्थान या ट्रेड का विकल्प दे सकते हैं। नए आवेदन व विकल्प भरने की अंतिम तिथि 22 सितंबर है।

विज्ञापन


एससीवीटी के अधिशासी निदेशक व विशेष सचिव व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास अभिषेक के अनुसार तीसरी मेरिट सूची के बाद अब खाली सीटों का ब्योरा जिला, संस्थान, व्यवसाय व  पाठ्यक्रमवार परिषद की वेबसाइट और जिले के संस्थानों में प्रधानाचार्यों के कार्यालय में उपलब्ध है।
विज्ञापन


अभ्यर्थी वेबसाइट www.scvtup.in पर नए आवेदन या फिर नए विकल्प भर सकते हैं। नया विकल्प भरने वाले पुराने अभ्यर्थियों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। लेकिन नए आवेदकों को प्रवेश पंजीकरण शुल्क भरना होगा। सामान्य व पिछड़ा वर्ग के लिए 250 रुपये व एससी, एसटी अभ्यर्थियों के लिए 150 रुपये पंजीकरण शुल्क है। अधिकारियों के अनुसार सरकारी संस्थानों में अभी लगभग 35 हजार सीटें खाली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed