UPSEE 2020 Registration: यूजी कोर्स में प्रवेश के लिए आज से फिर करें आवेदन
प्रदेश की इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट व फार्मेसी संस्थाओं में यूजी कोर्स में दाखिले के लिए एक बार फिर आवेदन का मौका दिया गया है। राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) के लिए 29 जुलाई से 5 अगस्त तक आवेदन होंगे। कोरोना संक्रमण व देर से जारी हुए इंटर के परिणाम के कारण काफी विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पाए थे।
इसे देखते हुए फिर आवेदन मांगे गए हैं। एकेटीयू के प्रवक्ता आशीष मिश्रा ने बताया कि विश्वविद्यालय एमटेक, एमडेएस, एमआर्क, एम फार्मा की प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त को ऑनलाइन कराएगा। यह परीक्षा सिर्फ एकेटीयू से संबद्ध संस्थानों में प्रवेश के लिए होगी। इसके प्रवेश पत्र 6 अगस्त को जारी हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए विद्यार्थियों के पास वेब कैमरा, इंटरनेट सुविधा वाला लैपटॉप या डेस्कटॉप होना चाहिए। विद्यार्थियों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग की व्यवस्था की जा रही है।
UPSEE क्रैश कोर्स
अगर आप भी करना चाहते हैं बेहतरीन कॉलेज में एडमिशन तो आज ही जुड़ें Safalta.com के UPSEE क्रैश कोर्स से और करें UPSEE की पक्की तैयारी
UPSEE क्रैश कोर्स की फीस सिर्फ 4,999 रुपये रखी गई है। यदि आपने अभी तक आवेदन नहीं किया है तो बिना देर किए आवेदन करें। परीक्षार्थियों को आज ही आवेदन करने पर 1250 रुपये की छूट मिल रही है, इसके लिए पाठकों को UPSEE1250 कूपन कोड का उपयोग करना होगा।
इस कोर्स में फौरन एडमिशन के लिए विजिट करें- https://bit.ly/38cfBFr